Wednesday, January 27, 2021

*सर्द मौसम के 10 रोग और 10 उपचार*

Filled under:

*सर्द मौसम के 10 रोग और 10 उपचार*
🌹🌹🌿🌹🌹🌿🌹🌹🌿🌹🌹🌿🌹🌹                          
ठंड के मौसम में अक्सर जो रोग होते हैं, उनसे हम छुटकारा पा सकते हैं। बशर्ते यह उपाय आजमाएं।

* पाचन दोष के रोगियों को ठंड से कब्ज बढ़ जाने का खतरा रहता है। उन्हें ठंड में पानी खूब पीना चाहिए।

* सर्दी में सिर दर्द की शिकायत रहती है, दूध में जायफल घिसकर माथे पर लेप करें, आराम मिलेगा।

* सर्दी में अक्सर होंठ फटते हैं। कोकम का तेल लगाने से आराम मिलेगा।

* बिवाइयां फट जाने पर प्याज का पेस्ट लगाने से आराम मिलेगा।

* सर्दियों में प्रायः छाती में बलगम जमा हो जाता है, अंजीर का सेवन करने से बलगम निकलेगा तथा खांसी में राहत मिलेगी।

* भोजन के पश्चात जीरा पावडर खाएं पाचन क्रिया ठीक रहेगी।

* आजवाइन के चूर्ण का आधा चम्मच दिन में तीन बार खाने से ठंड से आया बुखार उतर जाता है।

* सर्दियों में खांसी, बुखार, जुकाम में पुदीने के पत्तों की चाय, शकर या नमक मिलाकर पीने से लाभ होता है।

* कफ जमा हो जाने से व दमा बढ़ने पर आजवायन छोटी पीपर, पोस्त दाना का काढ़ा बनाकर पीने से शीघ्र आराम मिलता है।

* ठंड के मौसम में अक्सर जोड़ों के दर्द की शिकायत रहती है, धतुरे के पत्तों पर तेल लगाकर गर्म करके दर्द वाले स्थान पर बाँध देने से आराम मिलता है।

* सर्दियों में सरसों के तेल में 3-4 लहसुन की कली डालकर पका लें और ठंडा होने पर इसमें मालिश करें तो बदन दर्द में आराम मिलता है।
🌹🌹🌿🌹🌹

Posted By KanpurpatrikaWednesday, January 27, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,29 जनवरी 2021, शुक्रवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,29 जनवरी 2021, शुक्रवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

29 जनवरी 2021, शुक्रवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, माघ मास, कृष्ण पक्ष, माघ मास की प्रविष्टा 16, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि प्रतिपदा, नक्षत्र आश्लेषा, सूर्योदय 7:26am, सूर्यास्त 5:56pm, राहुकाल प्रातः 10:30 से 12:00

तिथि विशेष माघ कृष्ण पक्ष प्रारम्भ, गण्डमूल विचार

🐏 *मेष (Aries):*राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। नयी बातें सीखने का अवसर मिलेगा। परिवार की वातावरण शान्तिदायक बना रहेगा। नयी जॉब प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

🐂 *वृषभ (Tauras):*अपनी क्षमता का सदुपयोग कर लेंगे। कला जगत से जुड़े लोगों को शानदार लाभ प्राप्त होगा। रिश्तेदारों और सगे-सम्बन्धियों से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। व्यापार में आप काफी रुचि लेंगे। उच्च शिक्षा के लिये मेहनत करनी पड़ेगी।

👭 *मिथुन (Gemini):शासन और सत्ता का सही उपयोग नहीं कर पायेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। झूँठ बोलने के कारण लोग आपकी अवहेलना कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संवादहीनता की स्थिति न पनपने दें।

🦀 *कर्क (Cancer):*शैक्षणिक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहने वाली है। जीवनसाथी की सलाह देना आपके लिये बेहतर होगा। बड़े व्यापारिक समझौते हो सकते हैं। प्रिय व्यक्ति के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

🦁 *सिंह (Leo):सन्तान के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। पारिवारिक खुशियों में कमी आयेगी। गुप्त शत्रुओं के कारण परेशानी होगी। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ेगा। किसी प्रियजन पर गुस्सा हो सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*आज पूरा दिन किसी विशेष कार्य में व्यस्त रहने वाले हैं। लोग आपके विषय में अच्छी राय बनायेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय प्राप्त हो सकती है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को लाभ प्राप्त होगा।

⚖ *तुला (Libra):*पैतृक सम्पत्ति में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। पुराने झगड़ों को सुलझा सकते हैं। जीवनसाथी का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में नयी ताजगी आयेगी। अधिकारियों के सहयोग से काम पूरे होंगे।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। परिवार के बुजुर्ग आपसे काफी प्रभावित रहेंगे। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। मीडिया से जुड़े लोगों को करियर में बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। दूसरों से सहयोग लेने में पीछे न हटें।

🏹 *धनु (Sagittarius):*पुराने कर्जों से परेशानी हो सकती है। आपको धैर्य से काम करने की आवश्यकता है। अधिकारी आपके ऊपर दबाव बना सकते हैं। शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने का प्रयास करें। साइटिका और आर्थराइटिस के रोगियों की चिन्ता बढ़ेगी।

🐊 *मकर (Capricorn):*भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। घर का माहौल बहुत ही खुशनुमा रहेगा। प्रबन्धन क्षेत्र से जुड़े लोगों को शानदार लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बनाकर रखें। रिश्तों में मधुरता रहेगी। अविवाहितों का विवाह तय होगा।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा रहने वाला है। विरोधी आपके कार्यों से प्रभावित होंगे। धन के लेन-देन में आपको लाभ प्राप्त होगा। परिवार की उपेक्षा न करें। नया स्टार्ट अप करने के लिये लोन ले सकते हैं।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *कुछ नया कार्य करने की सोच सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर प्राप्त होंगे। योग और व्यायाम को अपने जीवन में अवश्य शामिल करें। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaWednesday, January 27, 2021

_*14 प्रकार की तुल्य मृत्यु*_

Filled under:

_*14 प्रकार की तुल्य मृत्यु*_ 

*राम और रावण का युद्ध चल रहा था । तब अंगद रावण को बोला, तू तो मरा हुआ है । तुझे मारने से क्या फायदा ?* 

रावण बोला– मैं जीवित हूँ,  मरा हुआ कैसे ? 

अंगद बोले सिर्फ साँस लेने वालों को जीवित नहीं कहते - साँस तो लुहार का भाता भी लेता है । 
तब अंगद ने 14 प्रकार की मृत्यु बतलाई l

अंगद द्वारा रावण को बतलाई गई, ये बातें आज के दौर में भी लागू होती हैं ।

यदि किसी व्यक्ति में इन 14 दुर्गुणों में से एक दुर्गुण भी आ जाता है तो वह मृतक समान हो जाता है ।

विचार करें कहीं यह दुर्गुण हमारे पास तो नहीं हैं....कि हमें मृतक समान माना जाय ।

_*1.कामवश-*_  जो व्यक्ति अत्यंत भोगी हो, कामवासना में लिप्त रहता हो, जो संसार के भोगों में उलझा हुआ हो, वह मृत समान है । जिसके मन की इच्छाएं कभी खत्म नहीं होती और जो प्राणी सिर्फ अपनी इच्छाओं के अधीन होकर ही जीता है, वह मृत समान है । वह अध्यात्म का सेवन नही करता है । सदैव वासना में लीन रहता है ।

_*2.वाम मार्गी-*_  जो व्यक्ति पूरी दुनिया से उल्टा चले । जो संसार की हर बात के पीछे नकारात्मकता खोजता हो । नियमों, परंपराओं और लोक व्यवहार के खिलाफ चलता हो, वह वाम मार्गी कहलाता है । ऐसे काम करने वाले लोग मृत समान माने गए हैं ।

_*3.कंजूस-*_  अति कंजूस व्यक्ति भी मरा हुआ होता है । जो व्यक्ति धर्म के कार्य करने में, आर्थिक रूप से किसी कल्याण कार्य में हिस्सा लेने में हिचकता हो । दान करने से बचता हो । ऐसा आदमी भी मृत समान ही है ।

_*4.अति दरिद्र-*_   गरीबी सबसे बड़ा श्राप है । जो व्यक्ति धन, आत्म-विश्वास, सम्मान और साहस से हीन हो, वो भी मृत ही है । अत्यन्त दरिद्र भी मरा हुआ है । दरिद्र व्यक्ति को दुत्कारना नहीं चाहिए, क्योंकि वह पहले ही मरा हुआ होता है । गरीब लोगों की मदद करनी चाहिए ।

_*5.विमूढ़-*_   अत्यन्त मूढ़ यानी मूर्ख व्यक्ति भी मरा हुआ होता है । जिसके पास विवेक, बुद्धि नहीं हो । जो खुद निर्णय ना ले सके यानि हर काम को समझने या निर्णय  को लेने में किसी अन्य पर आश्रित हो, ऐसा व्यक्ति भी जीवित होते हुए मृत के समान ही है । मूढ़  अध्यात्म को समझता नहीं है ।

_*6.अजसि-*_   जिस व्यक्ति को संसार में बदनामी मिली हुई है, वह भी मरा हुआ है । जो घर, परिवार, कुटुंब, समाज, नगर या राष्ट्र, किसी भी ईकाई में सम्मान नहीं पाता है, वह व्यक्ति मृत समान ही होता है ।

_*7.सदा रोगवश-*_  जो व्यक्ति निरंतर रोगी रहता है, वह भी मरा हुआ है । स्वस्थ शरीर के अभाव में मन विचलित रहता है । नकारात्मकता हावी हो जाती है । व्यक्ति मृत्यु की कामना में लग जाता है । जीवित होते हुए भी रोगी व्यक्ति जीवन के आनंद से वंचित रह जाता है ।

_*8.अति बूढ़ा-*_  अत्यन्त  वृद्ध व्यक्ति भी मृत समान होता है, क्योंकि वह अन्य लोगों पर आश्रित हो जाता है । शरीर और बुद्धि, दोनों असक्षम हो जाते हैं । ऐसे में कई बार स्वयं वह और उसके परिजन ही उसकी मृत्यु की कामना करने लगते हैं, ताकि उसे इन कष्टों से मुक्ति मिल सके ।

_*9.सतत क्रोधी-*_  24 घंटे क्रोध में रहने वाला व्यक्ति भी मृत समान ही है । हर छोटी-बड़ी बात पर क्रोध करना, ऐसे लोगों का काम होता है । क्रोध के कारण मन और बुद्धि, दोनों ही उसके नियंत्रण से बाहर होते हैं । जिस व्यक्ति का अपने मन और बुद्धि पर नियंत्रण न हो, वह जीवित होकर भी जीवित नहीं माना जाता है । पूर्व जन्म के संस्कार लेकर यह जीव क्रोधी होता है । क्रोधी अनेक जीवों का घात करता है और नरक गामी होता है ।

_*10.अघ खानी-*_  जो व्यक्ति पाप कर्मों से अर्जित धन से अपना और परिवार का पालन-पोषण करता है, वह व्यक्ति भी मृत समान ही है । उसके साथ रहने वाले लोग भी उसी के समान हो जाते हैं । हमेशा मेहनत और ईमानदारी से कमाई करके ही धन प्राप्त करना चाहिए । पाप की कमाई पाप में ही जाती है । और पाप की कमाई से नीच गोत्र, निगोद की प्राप्ति होती है ।

_*11.तनु पोषक-*_  ऐसा व्यक्ति जो पूरी तरह से आत्म संतुष्टि और खुद के स्वार्थों के लिए ही जीता है, संसार के किसी अन्य प्राणी के लिए उसके मन में कोई संवेदना ना हो,  तो ऐसा व्यक्ति भी मृतक समान ही है । जो लोग खाने-पीने में, वाहनों में स्थान के लिए, हर बात में सिर्फ यही सोचते हैं कि सारी चीजें पहले हमें ही मिल जाएं, बाकि किसी अन्य को मिले ना मिले, वे मृत समान होते हैं । ऐसे लोग समाज और राष्ट्र के लिए अनुपयोगी होते हैं । शरीर को अपना मानकर उसमें रत रहना मूर्खता है । क्योंकि यह शरीर विनाशी है ।  नष्ट  होने  वाला है ।

_*12.निंदक-*_  अकारण निंदा करने वाला व्यक्ति भी मरा हुआ होता है । जिसे दूसरों में सिर्फ कमियाँ ही नज़र आती हैं । जो व्यक्ति किसी के अच्छे काम की भी आलोचना करने से नहीं चूकता है । ऐसा व्यक्ति जो किसी के पास भी बैठे, तो सिर्फ किसी ना किसी की बुराई ही करे, वह इंसान मृत समान होता है ।
परनिंदा करने से नीच गोत्र का बन्ध होता है । 

_*13.परमात्म विमुख-*_   जो व्यक्ति परमात्मा का विरोधी है, वह भी मृत समान है । जो व्यक्ति ये सोच लेता है कि कोई परमतत्व है ही नहीं । हम जो करते हैं, वही होता है । संसार हम ही चला रहे हैं । जो परमशक्ति में आस्था नहीं रखता है, ऐसा व्यक्ति भी मृत माना जाता है ।

_*14. श्रुति , संत विरोधी-*_  जो संत, ग्रंथ, पुराण का विरोधी है, वह  भी  मृत समान होता है । श्रुत और सन्त ब्रेक का काम करते हैं । अगर गाड़ी में ब्रेक ना हो तो वह कहीं भी गिरकर एक्सीडेंट हो सकता है । वैसे ही समाज को सन्त के जैसे ब्रेक की जरूरत है । नहीं तो समाज में अनाचार फैलेगा ।

लंका काण्ड
*कौल  कामबस  कृपिन विमूढ़ा ।*
*अतिदरिद्र  अजसि   अतिबूढ़ा ।।*
*सदारोगबस       संतत     क्रोधी।*
*विष्णु विमूख श्रुति संत विरोधी।।*
*तनुपोषक     निंदक   अघखानी।*
*जिवत  सव  सम  चौदह  प्रानी।।

Posted By KanpurpatrikaWednesday, January 27, 2021

Tuesday, January 26, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,28 जनवरी 2021,गुरुवार,❖▩ஜ

Filled under:

❖▩ஜआज का पंचांग,28 जनवरी 2021,गुरुवार,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 
 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹
       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ
28 जनवरी 2021, गुरुवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, पौष मास, शुक्ल पक्ष, माघ मास की प्रविष्टा 15, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि पूर्णिमा, नक्षत्र पुष्य, सूर्योदय 7:00  प्रातः , सूर्यास्त 6 :05 सायं , राहुकाल दोपहर 1:30 से 3:00
तिथि विशेष : पौष पूर्णिमा, श्रीसत्यनारायण व्रत, माघस्नान प्रारम्भ, शाकम्भरी जयन्ती, गण्डमूल विचार रात्रि 3:51 से

🐏 *मेष (Aries):* करियर को लेकर बड़े फैसले लेने का दिन है। किसी मित्र से झगड़ा हो सकता है। खानपान में बदलाव करने की सम्भावना बनेगी। वाहन में खराबी आने की आशंका है। लोभ और व्यसन से दूर रहें। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।

🐂 *वृषभ (Tauras):* आजीविका के नवीन प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है। यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। अपने कार्य के प्रति समर्पण भाव रखें। वैवाहिक बाधा दूर होने के योग बन रहे हैं। थोड़ी सी मेहनत से अच्छा परिणाम प्राप्त कर लेंगे।

👭 *मिथुन (Gemini): सन्तान को लेकर थोड़ी चिन्ता का भाव रहेगा। शरीर में थकान रहेगी। आपको ऋण लेने से बचना चाहिये। खानपान में बदलाव ला सकते हैं। परिवार को पूरा समय नहीं देंगे। कार्यक्षेत्र में तनाव की स्थिति रहेगी।

🦀 *कर्क (Cancer):* करियर में कोई अच्छी उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी जीवनशैली काफी अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। पुराने रिश्तों को लेकर थोड़े भावुक रहेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):* मांसपेशियों में खिंचाव सम्बन्धी समस्या होने की सम्भावना है। परिवार की खुशियों के लिये समय अवश्य निकालेंगे। दूसरों की ज़िम्मेदारी अपने ऊपर न लें। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर जल्दबाज़ी न करें।

👧🏻 *कन्या (Virgo):* आज पूरा दिन किसी विशेष कार्य में व्यस्त रहने वाले हैं। लोग आपके विषय में अच्छी राय बनायेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय प्राप्त हो सकती है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को लाभ प्राप्त होगा।

⚖ *तुला (Libra):* शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है। व्यापार में नये अनुबन्धों में शामिल हो सकते हैं। अपने कार्यों को निष्ठा से पूरा कर लेंगे। नया मकान खरीदने का विचार बना सकते हैं। विदेशी कम्पनियों से जॉब के ऑफर मिलने की सम्भावना है।
🦂 *वृश्चिक (Scorpio):* व्यापारिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सोच-समझकर बोलना चाहिये। पाचन तन्त्र में खराबी आ सकती है। नयी जॉब का प्रपोज़ल आपको प्राप्त होगा।

🏹 *धनु (Sagittarius):* व्यापार में थोड़ी सुस्ती रहेगी। आपको अधिक धन खर्च करना पड़ेगा। घर के कुछ महत्वपूर्ण उपकरण खराब हो सकते हैं। यूरिन इन्फेक्शन सम्बन्धी परेशानी आपको झेलनी पड़ सकती है। हड़बड़ी में बनते काम बिगड़ सकते हैं।

🐊 *मकर (Capricorn):* आपके भीतर नयी शक्ति का संचार होगा। प्रेमी जोड़े विवाह की योजना बना सकते हैं। मेहनत और लगन के साथ काम करेंगे तो उसका काफी सार्थक परिणाम मिलेगा। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। शेयर मार्केट में धन निवेश शुभ होगा।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। मेहनत का अच्छा लाभ मिलने वाला है। जीवनसाथी का व्यवहार प्रेम भरा रहेगा। पेट साफ नहीं रहेगा। नये सम्बन्धों को लेकर सावधान रहें।

🧜♀ *मीन (Pisces ) *अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। प्रणय सम्बन्धों का आनन्द उठायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी आलोचना हो सकती है। यात्रा कष्टप्रद होने की आशंका है। वरिष्ठजनों की सेहत का ध्यान रखें। सन्तान के जिद्दी व्यवहार से परेशान रहेंगे।
*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*
     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 
    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaTuesday, January 26, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,27 जनवरी 2021, बुधवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,27 जनवरी 2021, बुधवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
          ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

27 जनवरी 2021, बुधवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, पौष मास, शुक्ल पक्ष, माघ मास की प्रविष्टा 14, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि चतुर्दशी, नक्षत्र पुनर्वसु, सूर्योदय 7:00 प्रातः, सूर्यास्त 6:00सायं, राहुकाल दोपहर 12:00 से 1:30

🐏 *मेष (Aries):*कोई उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी का बेहतरीन सहयोग मिलेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों की सहायता मिलेगी। कार्यक्षेत्र की गतिविधियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। कोई नया कार्य शुरू करने के लिये बेहतरीन समय है। लम्बी यात्रा की योजना बना सकते हैं।

🐂 *वृषभ (Tauras):*दूसरों की सहायता करें पर अपने हितों को प्रभावित न होने दें। वैचारिक द्वंद में उलझे रहेंगे। सेहत को लेकर अपना ध्यान रखें। व्यापार में जोखिम लेने से बचें। धैर्यपूर्वक काम करें नहीं तो नुकसान होगा। भरपूर नींद न लेने के कारण थकान हो सकती है।

👭 *मिथुन (Gemini):विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपनी योजनाओं में जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। रुकी हुई पेमेंट मिलने से नया कार्य शुरू करने की इच्छा जागृत होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी की सम्भावना बनेगी।

🦀 *कर्क (Cancer):*प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े असहज हो सकते हैं। लीवर सम्बन्धी व्याधियों से पीड़ित लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये। अपने विचारों को कुंठित न होने दें। सहकर्मियों से नोंक-झोंक हो सकती है।

🦁 *सिंह (Leo):नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ सकती है। समय की अनुकूलता का लाभ अवश्य उठायें। सरकारी सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य शुरू हो सकते हैं। व्यापार में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। प्रेम सम्बन्धों में नजदीकी बढ़ेगी। साझेदारी सम्बन्धी कार्यों में लाभ प्राप्त होगा।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। मनोबल में कमी महसूस होगी। व्यापार में अचानक धन हानि हो सकती है। कलात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। आलस्य और भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

⚖ *तुला (Libra):*अपनी प्रतिभा को पहचानें और उसको विकसित करने का प्रयास करें। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े कारोबार और जॉब में अच्छी सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में कोई बड़ा फेर-बदल कर सकते हैं। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्चाधिकारियों से आपको सहायता मिलेगी।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। शुगर के रोगियों को समस्या हो सकती है। कोई बुरी खबर मिल सकती है। आर्थिक हानि होने की आशंका है। किसी को धन उधार देने से पहले कई बार विचार अवश्य करें।

🏹 *धनु (Sagittarius):*व्यवसाय में जोखिम भरे निवेश कर सकते हैं। मन लगाकार काम करेंगे। आपके भीतर आत्मविश्वास की भावना प्रबल रहेगी। मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग काफी लाभकारी सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।

🐊 *मकर (Capricorn):*मनोरञ्जन सम्बन्धी कार्यों में धन खर्च करेंगे। आपको विशेष कार्य करने का मौका मिल सकता है। सकारात्मक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। बौद्धिक वर्ग के बीच अपनी जगह बनाने में सफल हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिये बहुत शुभ है लेकिन काफी व्यस्त भी रहेंगे।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*प्रेमी जन से मनमुटाव हो सकता है। अपनी योजनाओं को फिलहाल गुप्त रखें। धन के लेन-देन में जल्दबाज़ी भारी पड़ सकती है। जरूरत से ज्यादा परख करने के कारण काम बिगड़ सकते हैं। अपने हितचिन्तकों का अपमान न करें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces ) *कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबन्ध प्राप्त हो सकता है। किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। आत्मविश्वास के कारण कठिन परिस्थितियों का मजबूती से मुक़ाबला करेंगे। क्रोध में कारण छोटी बातों को तूल न दें। सम्पत्ति में वृद्धि होने की सम्भावना है।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaTuesday, January 26, 2021