Monday, January 4, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,.6 जनवरी 2021, बुधवार❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,6 जनवरी 2021, बुधवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

6 जनवरी 2021, बुधवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, पौष मास, कृष्ण पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 23, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि अष्टमी, नक्षत्र हस्त सायं 5:09 तक तदनन्तर चित्रा, सूर्योदय 7:00 प्रातः , सूर्यास्त 5:36सायं , राहुकाल दोपहर 12:00 से 1:30

तिथि विशेष: रुक्मिणी अष्टमी, अष्टका श्राद्ध

 🌞 🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*अटका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। पठन-पाठन में काफी रुचि लेंगे। विवादित मामलों का समाधान होगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसाय के लिये जरूरी लोन ले सकते हैं। सेहत आपकी काफी अच्छी रहने वाली है।

🐂 *वृषभ (Tauras):*आपको अहंकार और क्रोध से बचना चाहिये। बौद्धिक कार्यों में भाग लेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतरीन रहने वाला है। अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा।

👭 *मिथुन (Gemini):अपने सिद्धांतों से समझौता न करें। इधर-उधर की बातों में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य अच्छा नहीं रहेगा। किसी छोटी बात पर मतभेद उभर सकते हैं। हल्का-फुल्का बुखार हो सकता है। आज काफी व्यस्त रहेंगे।

🦀 *कर्क (Cancer):*परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। राजनीतिक सम्पर्कोंों का लाभ लेंगे। युवाओं को करियर के अच्छे अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। अपने कर्मचारियों की गतिविधियों पर निगरानी रखें। सोशल मीडिया से आपको काफी लाभ प्राप्त होगा।

🦁 *सिंह (Leo):प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें। कडवे वचन बोलने से आपको बचना चाहिये। किसी मित्र से मुलाक़ात हो सकती है। अपनी क्षमता के अनुसार ही काम करें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। करियर को लेकर लापरवाही न करें।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*कार्यक्षेत्र में मनमुताबिक परिणाम प्राप्त होंगे। बच्चों के साथ अच्छा मनोरंजंक समय व्यतीत करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन लाभकारी होगा। शेयर और स्टॉक मार्केट आदि से लाभ प्राप्त होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

⚖ *तुला (Libra):*अचानक से कोई खर्चा आपको परेशान कर सकता है। जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाने की कोशिश करें। लोन आदि के लिये आवेदन कर रहे हैं तो उसमें कुछ समस्या आ सकती है। वैवाहिक जीवन में असन्तोष रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*घर में नजदीकी रिश्तेदार आ सकते हैं। अपनी समझदारी से किसी भी समस्या का हल निकाल लेंगे। नया वाहन खरीदने पर विचार बनेगा। नौकरी में आपको पदोन्नति मिल सकती है। किसी शुभ समाचार के मिलने से आपमें आत्मविश्वास बढ़ेगा।

🏹 *धनु (Sagittarius):*सहकर्मियों के सहयोग से आपके आवश्यक कार्य समय पर पूरे हो जायेंगे। उच्च प्रबंधन की नौकरी कर रहे जातकों के लिये दिन बहुत ही उन्नतिकारक होने वाला है। सामाजिक कार्यकलापों में आप रुचि लेंगे। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

🐊 *मकर (Capricorn):*व्यस्तता के बावजूद परिवार और दोस्तों को समय अवश्य दें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लोहे के व्यवसाय से जुड़े लोगों को कुछ समस्या हो सकती है। ऑफिस में थोड़ी राजनीति का शिकार हो सकते हैं। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* लोग आपके विषय में अफवाह उड़ाने का प्रयास कर सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। घर में किसी तरह का आयोजन आज न करें। परिवार के सदस्यों से आपके विचार भिन्न हो सकते हैं। मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त नहीं होगा। इसीलिये आज धैर्यवान होकर परिस्थितियों का सामना करें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):बिजनेस पार्टनर से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। महिलाओं के लिये आज उन्नतिकारक दिन है। ऑफिस में आपको काफी प्रोत्साहन मिलेगा। लोग आपके व्यवहार के कारण आपसे जुड़ना चाहेंगे। युवाओं को आज प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaMonday, January 04, 2021

Sunday, January 3, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,5 जनवरी 2021, मंगलवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,5 जनवरी 2021, मंगलवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

5 जनवरी 2021, मंगलवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, पौष मास, कृष्ण पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 22, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि सप्तमी, नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी, सूर्योदय 7:31am, सूर्यास्त 5:35pm, राहुकाल अपरान्ह 3:00 से 4:30

 🌞 🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*आप किसी विशेष योजना के तहत अपने करियर में सुधार या बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। जॉब के लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। सहकर्मी आपके विचारों का समर्थन करेंगे।

🐂 *वृषभ (Tauras):*प्रेम सम्बन्ध थोड़े मुश्किल में पड़ सकते हैं। करियर को लेकर तनाव का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको लगातार मेहनत करनी चाहिये। कुछ अनपेक्षित खर्चों के कारण समस्या हो सकती है। सेहत नरम-गरम हो सकती है।

👭 *मिथुन (Gemini):आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में विस्तार करने के लिये बड़ा निवेश कर सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में अहंकार को बीच में न आने दें। अपने रुचि से कार्य न कर पाने के कारण थोड़ा बंधा हुआ सा महसूस करेंगे। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें।

🦀 *कर्क (Cancer):*मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। गुस्से के बजाय सूझबूझ और शान्ति से काम करें। किसी इंटरव्यू में आज सफलता मिल सकती है। यात्राओं का भरपूर आनन्द लेंगे। अपनी रचनात्मक अभियोग्यता का अच्छा उपयोग करेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):विरोधियों को लेकर थोड़े सतर्क रहें। कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। पड़ोसियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। घर में कुछ मेहमान आ सकते हैं। कुछ उलझे हुये मामले आज सुलझेंगे। मानसिक रूप से शान्त रहेंगे। राजनीतिक सम्पर्कों का लाभ प्राप्त होगा।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*सहयोगियों और कर्मचारियों का लाभ प्राप्त होगा। सरकारी सेवा से जुड़े हुये लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा रहेगा। विवाह योग्य युवाओं को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी। बच्चों के व्यवहार से आनन्दित रहेंगे। घर के बुजुर्गों की देखभाल करेंगे।

⚖ *तुला (Libra):*नौकरीपेशा लोगों को अपनी फाइल्स और दस्तावेजों को सँभाल कर रखना चाहिये। किसी की बातों में आकर अपना नुकसान करा सकते हैं। व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं दे पायेंगे। सर्वाइकल और मांसपेशियों में दर्द की समस्या हो सकती है। नकारात्मक लोगों से दूर रहें।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*व्यावसायिक योजनाओं को शुरू कर सकते हैं। सन्तान को शिक्षा में उन्नति मिलेगी। अचानक धन लाभ प्राप्त होगा। आपको कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। रियल स्टेट कारोबारियों को लाभ के सौदे प्राप्त होंगे। नये प्रोजेक्ट्स को शुरू कर सकते हैं।

🏹 *धनु (Sagittarius):*अधिकारी वर्ग आपकी प्रशंसा करेगा। घर-गृहस्थी की जिम्मेदारियों का अच्छी तरह से निभायेंगे। वाक्पटुता के कारण आप निराशा के माहौल में भी हास्य छेड़ देंगे। किसी बहुमूल्य सम्पत्ति की लालसा आज पूरी हो सकती है। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।

🐊 *मकर (Capricorn):*स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बिना मतलब दूसरों की परेशानियों में उलझना उचित नहीं है। लोहे से जुड़े व्यवसाय में कुछ समस्या हो सकती है। कुछ लोग आपके विरुद्ध अफवाह फैला सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में गलतफहमी न आने दें। इच्छित सफलता न मिले तो हताश न हों बल्कि मेहनत करते रहें और सही समय का इंतजार करें।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं। बाहर का भोजन करने से बचें। सन्तान के करियर में बाधा आ सकती है। अति आत्मविश्वास के कारण कार्य की गुणवत्ता घट सकती है और आलोचना का शिकार होंगे। दिल की बजाय आपको दिमाग से काम लेना चाहिये।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):प्रत्येक कार्य को काफी व्यवस्थित तरीके से काम करेंगे। शेयर मार्केट से लाभ प्राप्त होगा। युवाओं को करियर में अच्छे ऑफर मिलेंगे। उधर दिया हुआ धन आज प्राप्त हो सकता है। नया स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं तो फण्ड की समस्या दूर होगी। दूसरों के विचारों को भी महत्व दें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaSunday, January 03, 2021

Saturday, January 2, 2021

*✍️जन्म कुंडली में मकान बनाने के योग ✍️*

Filled under:

*✍️जन्म कुंडली में मकान बनाने के योग ✍️* 
🏘️🏚️🏠🏚️🅿️📚🅿️🏡🏡🏡🏘️

*एक अच्छा घर बनाने की इच्छा हर व्यक्ति के जीवन की चाह होती है. व्यक्ति किसी ना किसी तरह से जोड़-तोड़ कर के घर बनाने के लिए प्रयास करता ही है. कुछ ऎसे व्यक्ति भी होते हैं जो जीवन भर प्रयास करते हैं लेकिन किन्हीं कारणो से अपना घर फिर भी नहीं बना पाते हैं. कुछ ऎसे भी होते हैं जिन्हें संपत्ति विरासत में मिलती है और वह स्वयं कुछ भी नहीं करते हैं. बहुत से अपनी मेहनत से एक से अधिक संपत्ति बनाने में कामयाब हो जाते हैं.जन्म कुंडली के ऎसे कौन से योग हैं जो मकान अथवा भूमि अर्जित करने में सहायक होते हैं, उनके बारे में आज इस लेख के माध्यम से जानने का प्रयास करेगें.*⏬⏬ 

*स्वयं की भूमि अथवा मकान बनाने के लिए चतुर्थ भाव का बली होना आवश्यक होता है, तभी व्यक्ति घर बना पाता है.मंगल को भूमि का और चतुर्थ भाव का कारक माना जाता है, इसलिए अपना मकान बनाने के लिए मंगल की स्थिति कुंडली में शुभ तथा बली होनी चाहिए.मंगल का संबंध जब जन्म कुंडली में चतुर्थ भाव से बनता है तब व्यक्ति अपने जीवन में कभी ना कभी खुद की प्रॉपर्टी अवश्य बनाता है.* 

*मंगल यदि अकेला चतुर्थ भाव में स्थित हो तब अपनी प्रॉपर्टी होते हुए भी व्यक्ति को उससे कलह ही प्राप्त होते हैं अथवा प्रॉपर्टी को लेकर कोई ना कोई विवाद बना रहता है.*

*मंगल को भूमि तो शनि को निर्माण माना गया है. इसलिए जब भी दशा/अन्तर्दशा में मंगल व शनि का संबंध चतुर्थ/चतुर्थेश से बनता है और कुंडली में मकान बनने के योग मौजूद होते हैं तब व्यक्ति अपना घर बनाता है.चतुर्थ भाव/चतुर्थेश पर शुभ ग्रहों का प्रभाव घर का सुख देता है.चतुर्थ भाव/चतुर्थेश पर पाप व अशुभ ग्रहो का प्रभाव घर के सुख में कमी देता है और व्यक्ति अपना घर नही बना पाता है.* 

*चतुर्थ भाव का संबंध एकादश से बनने पर व्यक्ति के एक से अधिक मकान हो सकते हैं. एकादशेश यदि चतुर्थ में स्थित हो तो इस भाव की वृद्धि करता है और एक से अधिक मकान होते हैं.यदि चतुर्थेश, एकादश भाव में स्थित हो तब व्यक्ति की आजीविका का संबंध भूमि से बनता है.* 

*कुंडली में यदि चतुर्थ का संबंध अष्टम से बन रहा हो तब संपत्ति मिलने में अड़चने हो सकती हैं.जन्म कुंडली में यदि बृहस्पति का संबंध अष्टम भाव से बन रहा हो तब पैतृक संपत्ति मिलने के योग बनते हैं.* 

*चतुर्थ, अष्टम व एकादश का संबंध बनने पर व्यक्ति जीवन में अपनी संपत्ति अवश्य बनाता है और हो सकता है कि वह अपने मित्रों के सहयोग से मकान बनाएं.*

*चतुर्थ का संबंध बारहवें से बन रहा हो तब व्यक्ति घर से दूर जाकर अपना मकान बना सकता है या विदेश में अपना घर बना सकता है.* 

*जो योग जन्म कुंडली में दिखते हैं वही योग बली अवस्था में नवांश में भी मौजूद होने चाहिए.भूमि से संबंधित सभी योग चतुर्थांश कुंडली में भी मिलने आवश्यक हैं.चतुर्थांश कुंडली का लग्न/लग्नेश, चतुर्थ भाव/चतुर्थेश व मंगल की स्थिति का आंकलन करना चाहिए. यदि यह सब बली हैं तब व्यक्ति मकान बनाने में सफल रहता है.* 

*मकान अथवा भूमि से संबंधित सभी योगो का आंकलन जन्म कुंडली, नवांश कुंडली व चतुर्थांश कुंडली में भी देखा जाता है. यदि तीनों में ही बली योग हैं तब बिना किसी के रुकावटों के घर बन जाता है. जितने बली योग होगें उतना अच्छा घर और योग जितने कमजोर होते जाएंगे, घर बनाने में उतनी ही अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.जन्म कुंडली में यदि चतुर्थ भाव पर अशुभ शनि का प्रभाव आ रहा हो तब व्यक्ति घर के सुख से वंचित रह सकता है. उसका अपना घर होते भी उसमें नही रह पाएगा अथवा जीवन में एक स्थान पर टिक कर नही रह पाएगा. बहुत ज्यादा घर बदल सकता है.*

*चतुर्थ भाव का संबंध छठे भाव से बन रहा हो तब व्यक्ति को जमीन से संबंधित कोर्ट-केस आदि का सामना भी करना पड़ सकता है* 

*वर्तमान समय में चतुर्थ भाव का संबंध छठे भाव से बनने पर व्यक्ति बैंक से लोन लेकर या किसी अन्य स्थान से लोन लेकर घर बनाता है.*

 *चतुर्थ भाव का संबंध यदि दूसरे भाव से बन रहा हो तब व्यक्ति को अपनी माता की ओर से भूमि लाभ होता है.* 

*चतुर्थ का संबंध नवम से बन रहा हो तब व्यक्ति को अपने पिता से भूमि लाभ हो सकता है।*

*🙏🅿️🙏जय श्रीराम🙏🅿️🙏*
*🏹जय जय सियाराम जी की सबको*🙏🏹

Posted By KanpurpatrikaSaturday, January 02, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग,4 जनवरी 2021, सोमवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,4 जनवरी 2021, सोमवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

4 जनवरी 2021, सोमवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, पौष मास, कृष्ण पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 21, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि षष्ठी, नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी, सूर्योदय 7:59 प्रातः , सूर्यास्त 5:34 सायं, राहुकाल प्रातः 7:30 से 9:00

 🌞 🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत मिल रहे हैं। नया रोजगार प्राप्त हो सकता है। परिजनों का व्यवहार बहुत ही अच्छा रहने वाला है। पार्टी और पिकनिक का आनन्द ले सकते हैं। रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रबुद्ध व्यक्तियों के साथ आपका उठना-बैठना होगा।

🐂 *वृषभ (Tauras):*व्यापार में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त न होने से थोड़े असहज हो सकते हैं। भावुक होकर निर्णय न लें वरना परेशानी में फंस सकते हैं। विवाह संबंधी निर्णय लेने में जल्दबाज़ी न करें। मेडिकल के छात्र आज पढ़ाई के प्रति काफी चिन्तित रहेंगे। आज अधूरे कार्यों को निपटाना पड़ सकता है।

👭 *मिथुन (Gemini):जीवनसाथी आपको काफी प्रोत्साहित करेगा। किसी उत्सव और त्योहार में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका व्यवहार लोगों को काफी आकर्षित रहेगा। स्वजनों का सहयोग मिलेगा। मेहनत का बेहतरीन परिणाम प्राप्त होगा। फिल्म और पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष शुभ रहने वाला है।

🦀 *कर्क (Cancer):*प्रशासन से जुड़े लोगों के लिये दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। व्यापार में प्रगति हो सकती है। धन आगमन में आ रही समस्या दूर होगी। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। शुगर के रोगियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है।

🦁 *सिंह (Leo):आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। प्रेमी जन को आज विशेष समय देंगे। जॉब की दृष्टि से समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। व्यापार में नयी तकनीकी का प्रयोग लाभकारी होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की समस्या दूर होगी।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आने से चिड़चिड़ापन हो सकता है। रक्तचाप के कारण समस्या हो सकती है। गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपको छोटी-छोटी बातों को लेकर नाराज नहीं होना चाहिये। धैर्यवान होकर कार्य करें लाभ होगा।

⚖ *तुला (Libra):*IT और मार्केटिंग से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। अपनी प्रतिभा का अच्छा उपयोग कर पायेंगे। किसी कार्य के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिये सम्मान प्राप्त होगा।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*किसी धार्मिक पूजा में सम्मिलित हो सकते हैं। रिश्तों में आ रहा तनाव दूर होगा। जॉब में पदोन्नति हो सकती है। पारिवारिक विवाद आज सुलझ सकते हैं। मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है।

🏹 *धनु (Sagittarius):*आज किसी से अनावश्यक तर्क-वितर्क न करें। विरोधी आपसे परास्त होंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लेंगे। आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। कारोबार बहुत ही अच्छा रहने वाला है। किसी नजदीकी व्यक्ति से विवाद हो सकता है।

🐊 *मकर (Capricorn):*संगीत और ललित कलाओं में काफी समय व्यतीत करेंगे। नशे और बुरी आदतों से दूर रहें। शरीर में थकान और कमजोरी रहेगी। कीमती वस्तुओं को सँभाल कर रखें। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। अपनी गुप्त बातें किसी से न बतायें।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* सर्विस क्लास से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी की मधुर बातों से आपका तनाव दूर हो जायेगा। सॉफ्टवेयर्स और डिजाइनिंग से जुड़े करियर में लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में स्थिरता रहेगी।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):परिवार में शान्ति का माहौल रहेगा। आपके द्वारा पूर्व नियोजित कार्य आज पूरे हो जायेंगे। सरकारी कार्यों में आपको लाभ प्राप्त होगा। पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। नयी नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आज इंटरव्यू में सफलता मिलेगी।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaSaturday, January 02, 2021

Friday, January 1, 2021

❖▩ஜआज का पंचांग 3 जनवरी 2021, रविवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग3 जनवरी 2021, रविवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

3 जनवरी 2021, रविवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, पौष मास, कृष्ण पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 20, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि चतुर्थी सुबह 8:23 तक तदनन्तर पंचमी, नक्षत्र मघा, सूर्योदय 7:00 प्रातः , सूर्यास्त 5:33 सायं , राहुकाल सायं 4:30 से 6:00

 गण्डमूल विचार सायं 7:57 तक, पंचमी तिथि का क्षय

 🌞 🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*सन्तान की चिन्ता हो सकती है। शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। मन में बेचैनी का भाव रहेगा। झूंठी बातों से बचें वरना आपकी विश्वसनीयता संकट में आ सकती है। आपके द्वारा सोचे गये कार्य समय पर पूरे नहीं होंगे। मन में नकारात्मक विचार पनप सकते हैं।

🐂 *वृषभ (Tauras):*मेहनत के बाद भी काम समय पर पूरे नहीं होंगे। वैवाहिक जीवन में असन्तोष रहेगा। व्यवसायिक साझेदारों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। अपच के कारण परेशानी होगी। आपको अड़ियल रवैया अपनाने से बचना चाहिये। सम्पत्ति के मामलों में परेशानी होगी।

👭 *मिथुन (Gemini):किसी मित्र के सहयोग से नये कार्य शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

🦀 *कर्क (Cancer):*बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई के प्रति लापरवाह हो सकता है। निवेश में जल्दबाज़ी न करें। शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की चिन्ता रहेगी।

🦁 *सिंह (Leo):व्यापार में महत्वपूर्ण समझौते हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहने वाली है। किसी परेशानी का आज निवारण हो सकता है। करियर में बदलाव करना चाहते हैं तो दिन शुभ रहने वाला है। अनुभवी व्यक्तियों की सहायता और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*आज आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। गलत संगत के कारण समस्या हो सकती है। कोई बुरा समाचार मिल सकता है। यदि बहुत आवश्यक नहीं है तो यात्रा न करें। आपका ध्यान लक्ष्यों से भटक सकता है। अपने शुभचिंतको को नजरअंदाज न करें।

⚖ *तुला (Libra):*भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। व्यवसाय और व्यक्तिगत जीवन में बेहतरीन सन्तुलन रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-शान्ति रहेगी। प्रेमी जन के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापारियों को नगद की समस्या दूर होगी।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*सामाजिक कार्य में आप रुचि लेंगे। आर्थिक दृष्टि बहुत ही अच्छी रहेगी। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकते हैं। नये प्रोजेक्ट्स में भाग लेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा। अपना लक्ष्य निर्धारित करके कार्य करना चाहिये।

🏹 *धनु (Sagittarius):*घर में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पायेंगे। प्रणय जीवन में सुखद अनुभूति होगी। विदेश में जॉब कर रहे जातकों के लिये समय बहुत अच्छा है। शिक्षा के क्षेत्र में नये अवसर प्राप्त होंगे। धार्मिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी।

🐊 *मकर (Capricorn):*त्वचा के रोग परेशानी खड़ी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पूरा ध्यान नहीं दे पायेंगे। परिवार के लोगों के बीच सामंजस्य की कमी रहेगी। मन में कार्यों को लेकर उदासीनता होगी। आपके स्वभाव के कारण लोगों के बीच महत्व कम हो सकता है। बड़ों का अनादर न करें।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* विपरीत हालातों के बीच आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। ऑफिस के लोगों के बीच आपके अच्छे व्यवहार की प्रशंसा होगी। कारोबारियों को धन लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपका बहुत ध्यान रखेगा। वेब डिजाइनिंग से जुड़े करियर में लाभ प्राप्त होगा।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*कम प्रयासों से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। बॉस आपके प्रमोशन की चर्चा कर सकते हैं। शत्रुओं से निजात मिलेगी। धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaFriday, January 01, 2021