Monday, December 7, 2020

9 ग्रह इंसानी रिश्तों से कैसे है उनका सबंध

Filled under:

9 ग्रह इंसानी रिश्तों से संबंध रखता है और यदि कुंडली में कोई विशेष ग्रह कमजोर हो तो उस ग्रह से संबंधित रिश्तों को मजबूत करके भी ग्रह को दुरुस्त किया जा सकता
है। आइए देखें कैसे -
1. सूर्य : यह पिता का प्रतिनिधि है। यह राज्य का भी प्रतिनिधि है। सूर्य की स्थिति मजबूत करने के
लिए पिता, ताऊ से रिश्ते मजबूत रखना चाहिए।
2. चंद्र : यह माँ का प्रतिनिधि है। माँ से रिश्ते मजबूत होने पर चंद्रमा स्वयं मजबूत होता है और जीवन
में संघर्ष कम हो जाता है।
3. मंगल : यह भाई-बहनों का प्रतीक है। यह ऊर्जा व आत्मविश्वास का ग्रह है। अत: इसका प्रबल होना
जरूरी है। अत: भाई-बहनों से संबंध दुरुस्त रखें।
4. बुध : यह मामा, मौसी, नानी (ननिहाल) का प्रतिनिधि है। बुध अभिव्यक्ति का कारम है। अत:
जिन लोगों को ननिहाल का स्नेह मिलता है, उनका बुध मजबूत होता है।
5. गुरु : यह शिक्षक, गुरु का प्रतिनिधि है। गुरु ज्ञान का कारक है अत: शिक्षक का स्नेह जीवन की दिशा
बदल सकता है। यह गुरु स्त्री की कुंडली में पति का भी कारक होता है।
6. शुक्र : शुक्र से स्त्री का विचार किया जाता है। कला में वृद्धि के लिए शुक्र की प्रबलता जरूरी है। अत:
स्त्री का मान-सम्मान करने से शुक्र मजबूत होता है।
7. शनि : यह सेवकों-नौकरों का प्रतिनधि है। शनि का प्रबल होना जीवन में सफलता दिलाता है। अत:
नौकरों अधीनस्थों से योग्य व्यवहार रखना चाहिए।
8. राहु-केतु : राहु से दादा व केतु से नाना का विचार किया जाता है।
विशेष : यदि बचपन से ही रिश्तों में स्नेह सौहार्द्र बनाकर रखा जाए तो ग्रह स्वयं ही मजबूती पाने लगते
हैं।
यह माना जा सकता है कि कुंडली का प्रत्येक भाव किसी न किसी रिश्ते का प्रतिनिधित्व करता है तथा प्रत्येक ग्रह मानवीय रिश्तों से संबंध रखता है। यदि कुंडली में कोई ग्रह कमजोर हो तो उस ग्रह से संबंधित रिश्तों को मजबूत करके भी ग्रह को दुरुस्त किया जा सकता है।


दूसरी ओर ग्रहों को मजबूत करके भी किसी रिश्तों को मजबूत तो किया ही जा सकता है। साथ ही वे रिश्तेदार भी खुशहाल हो सकते हैं, जैसे कि बहन को किसी भी प्रकार का दुख-दर्द है तो आप अपने बुध ग्रह को दुरुस्त करने का उपाय करें। 

Posted By KanpurpatrikaMonday, December 07, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,9 दिसंबर 2020,बुधवार,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,9 दिसंबर 2020,बुधवार,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

9 दिसम्बर 2020, बुधवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 25, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि नवमी दोपहर 3:18 तक तदनन्तर दशमी, नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी दोपहर 12:33 तक तदनन्तर हस्त, सूर्योदय 6 :45 प्रातः, सूर्यास्त 5:21सायं, राहुकाल दोपहर 12:00 से 1:30

 🌞 🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे अनुभव होंगे। जीवनसाथी की भावनाओं की परवाह करेंगे। किसी परिजन से चल रहा मनमुटाव आज दूर हो सकता है। भौतिक सुख-साधनों पर धन खर्च करेंगे। जॉब में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर हो रही समस्या दूर होगी।

🐂 *वृषभ (Tauras):*अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश करें। नये स्तोत्रों से धन लाभ हो सकता है। कला और अभिनय से जुड़े लोगों के लिये दिन काफी अच्छा रहेगा। नयी स्किल सीखने का प्रयास करेंगे। धन के मामले में काफी भाग्यशाली रहने वाले हैं। दौड़-भाग के कारण शरीर में थकावट हो सकती है।

👭 *मिथुन (Gemini):*कार्यक्षेत्र में विवाद की आशंका निर्मित हो सकती है। आप जोश और उत्साह में कोई चूक न करें। पूरा दिन मनोरंजन से युक्त रहेगा। अपनी योग्यता के अनुरूप कार्य नहीं कर पायेंगे। परिवार आपके पक्ष में खड़ा रहेगा।

🦀 *कर्क (Cancer):*जीवनसाथी आपको कोई सरप्राइज़ दे सकता है। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। व्यापार में आपको पुराने सम्बन्धों का लाभ प्राप्त होगा। आज आप एक नया वाहन खरीद सकते हैं। यात्रा आपके लिये काफी लाभदायक रहने वाली है।

🦁 *सिंह (Leo):*अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों में काफी व्यस्त रहेंगे। सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को कुछ कठिनाई उठानी पड़ सकती है। बॉस आपके ऊपर काम का दबाव डालते रहेंगे। पुराने रोगों की चपेट में दोबारा आ सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*आपके मन में कई तरह के रचनात्मक आइडियाज आ सकते हैं। परिस्थितियाँ पहले से काफी बेहतर होंगी। ऑफिस में आपका वर्चस्व दोबारा स्थापित होगा। अविवाहित जातकों को शादी का प्रपोज़ल मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आज काफी रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे।

⚖ *तुला (Libra):*स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर दबाव बढ़ने वाला है। आज आपके धैर्य की परीक्षा होगी। सेहत कुछ कमजोर रह सकती है। किसी काम में मन नहीं लगेगा। ठंड से बचने के लिये गर्म कपड़े और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के लिये अपने खानपान की उचित व्यवस्था कर लें।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*पारिवारिक सम्बन्ध काफी मजबूत होंगे। अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास रखें। आर्थिक दृष्टि से दिन बेहतरीन रहने वाला है। रुके काम आज गति पकड़ सकते हैं। व्यापार में लाभ की स्थितियाँ मजबूत होगी। सन्तान का पूर्ण सुख और सहयोग प्राप्त होगा।

🏹 *धनु (Sagittarius):* नयी विधा सीखने का प्रयास करेंगे। आपके आवश्यक कार्य आज पूर्ण हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। अचल सम्पत्ति को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विरोधियों की चाल असफल हो जायेगी।

🐊 *मकर (Capricorn):*करियर में किसी तरह के बदलाव का विचार बना सकते हैं। घर में रिश्तेदारों के आगमन से प्रसन्नता होगी। सुख-सुविधाओं पर काफी धन खर्च करेंगे। प्रेमी जन को विवाह की सहमति मिल सकती है। जीवनसाथी के प्रति आपके मन में प्रेम और आदर का भाव रहेगा। व्यवसाय में जबरदस्त बढ़ोत्तरी मिलेगी।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*आपको अपने दस्तावेजों को सुरक्षित रखनी चाहिये। कार्यक्षेत्र में अपनी उन्नति से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। रोगों में वृद्धि होने की आशंका है। बेवजह के विवादों से दूरी बनाकर रखें। अभिनय और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपमान झेलना पड़ सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*वैवाहिक जीवन में सुखद पलों की अनुभूति होगी। सन्तानहीन दम्पतियों को शुभ सूचना मिल सकती है। बच्चों के साथ मस्ती भरा समय बिताकर खुश होंगे। पुराने अनुभवों का लाभ व्यापार में प्राप्त होगा। मांगलिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaMonday, December 07, 2020

Sunday, December 6, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,8दिसम्बर 2020, मंगलवार,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,8दिसम्बर 2020, मंगलवार,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

8 दिसम्बर 2020, मंगलवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 23, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि अष्टमी सायं 5:17 तक तदनन्तर नवमी, नक्षत्र  पूर्वाफाल्गुनी दोपहर 1:48 तक तदनन्तर उत्तरा फाल्गुनी, सूर्योदय 6:44 प्रातः, सूर्यास्त 5:20 सायं, राहुकाल प्रातः 2:39 से 3:58, 

 🌞 🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*आपके अच्छे व्यवहार के कारण व्यवसाय में आसानी होगी। सन्तान के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। जॉब में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष शुभ है।

🐂 *वृषभ (Tauras):*गैस और कब्ज की शिकायत हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादाओं का ध्यान रखें। जीवनसाथी की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। ऑफिस में बॉस आप पर हावी होने का प्रयास करेगा। बेकार की बातों में समय बर्बाद न करें।

👭 *मिथुन (Gemini):*व्यापार में बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। शोध कार्य से जुड़े जातकों को महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। काम की अधिकता के बाद भी काफी सकारात्मक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभुत्व बना रहेगा। परिवार को शॉपिंग के लिये ले जा सकते हैं।

🦀 *कर्क (Cancer):*अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। बातचीत के दौरान सरल और स्पष्ट शब्दों का प्रयोग करें। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े लोगों

🦁 *सिंह (Leo):*राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। घर में कुछ इंटीरियर में बदलाव का विचार बना सकते हैं। प्रतिद्वंदियों पर भारी पड़ेंगे। वैवाहिक जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। आपकी छवि मजबूत होगी।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*भोग के साधनों पर व्यय होगा। धन के लेन-देन में चूक होने की आशंका है। सरकारी कार्यों में उलझ सकते हैं। व्यवसाय में बदलाव करना चाहते हैं तो जल्दबाज़ी न करें। वाहन खराब हो सकता है। मौसमी बीमारियों को अनदेखा न करें।

⚖ *तुला (Libra):*प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार सफलता मिल सकती है। परिवार के उत्तरदायित्वों का बखूबी निर्वहन करेंगे। सम्पत्ति से लाभ प्राप्त होगा। बॉस आपका उत्साहवर्धन करेगा। मित्र आपसे सहायता की अपेक्षा रखेंगे। आपका आत्मविश्वास शानदार रहेगा।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*टूर और ट्रैवल्स से जुड़े व्यवसाय में काफी अच्छा लाभ मिल सकता है। घर के कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। कम दाम में मंहगी वस्तु खरीद सकते हैं। कारोबार में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):* नौकरी में अच्छे ऑफर आपको मिलने वाले हैं। निजी कार्यों की वजह से कार्यक्षेत्र में अधिक ध्यान नहीं दे पायेंगे। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबार में बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। पति-पत्नी के मध्य सम्बन्ध मधुर रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य आसानी से पूरा हो जायेगा।

🐊 *मकर (Capricorn):*प्रियजनों से सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। किसी पुरानी बात को लेकर तनाव रहेगा। सम्पत्ति खरीदने से पहले उसकी जाँच-परख कर लें। वाहन में खराबी आ सकती है। पढ़ाई में आ रही बाधा दूर होगी। आपके स्वार्थी व्यवहार के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*निर्धारित लक्ष्यों पर अपना ध्यान केन्द्रित रखें। व्यापारिक गतिविधियों में तेजी रहेगी। कारोबारी यात्रा करनी पड़ सकती है। घर के कार्यों में दिलचस्पी लेंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके लिये बेहद लाभकारी हो सकती है।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*भाग्य के सहारे काम करना बेहतर होगा। मानसिक चुनौतियों आज खत्म होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। नये प्रोजेक्ट को लेकर जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। प्रशासन से जुड़े लोगों को किसी कठिन समस्या से राहत मिलेगी।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaSunday, December 06, 2020

मृत आत्माएं और रक्त संबंध भाग 5

Filled under:

रोनित  उस  दिन बाजार से  रहस्यमई आत्माओं को जानने के लिए बाजार से किताबें खरीद लाया और दिन भर रोनित के दिमाग में रात में देखे गए सपने और आत्माओं का सच जानने की व्याकुलता तो थी ही साथ ही उस मकान को बेचने के पीछे छुपे हुए रहस्य को जानने की भी । रोनित किताब लाकर अपने कमरे में मेज पर रख देता है और मां के बुलाने पर खाना खाने के लिए चला जाता है। जहां रोनित के दिमाग में वही सब विचार चल रहे थे तभी रोनित के पापा ने हिलाते हुए रोनित से पूछा कहां खोयेे हुुुये हो ,सुबह से कुछ पता ही नहीं चल रहा क्या हुआ सब ठीक तो है ,जी पापा जी ,पापा कुछ नहीं मतलब सब ठीक है बस मकान को बेचने को लेकर क्या बात है थोड़ा डरते हुए पूछता है रोनित के पापा अपनी पत्नी की ओर देखकर इशारों से पूछने का प्रयास करते हैं कि कहीं उन्होंने तो नहीं बता दिया मकान को लेकर हुई बात को।
 रोनित की माँ ने ना में इशारा करते हुए बताया कि ऐसी कोई बात नही हुई।
तुम ऐसे क्यों पूछ रहे हो ,क्या हुआ किसी ने कुछ कहा क्या। नहीं उस दिन पूजन के बाद माँ का बेहोश हो जाना और फिर उसके बाद आप लोगों की बातें मैंने सुनी थी ,इसलिए । 
 ओह्ह तो यह बात है, कुछ नहीं बेटा वह तेरी मां को धुंए से एलर्जी है इसलिए बेहोश हो गई थी और वह भूत प्रेत के बारे में ज्यादा सोचती है इसलिए ऐसा हुआ। तू मत मां की तरह बन जाना तू तो साइंस का स्टूडेंट है ना। 
जी पापा, रोनित समझ चुका था कि उसकी बातों को कैसे विज्ञान की चादर से ढक दिया गया था। लेकिन रोनित की उत्सुकता अभी खत्म नहीं हुई थी और खाना खाने के बाद रोनित सीधे अपने कमरे में चला जाता है।

कमरे में पहुंचने के बाद रोनित को कल के सपने का डर  का एहसास कहीं ना कहीं उसके मन में था । वही घड़ी में 10:00 बज चुके थे और रोनित की नजर बाजार से लाई किताबों पर पड़ती है रोनित टेबल पर बैठकर आत्माओं पर आधारित किताब को खोलकर पढ़ना शुरू कर देता है ।
 जिस प्रकार इंसान अपने शहर को छोड़कर किसी दूसरे अनजान शहर में जाता है तो उसे वहां पर काफी असुविधा होती है और वह अपने रहने खाने और सोने के लिए इधर-उधर भटकता रहता है कि उसे कोई ऐसा स्थान मिल जाए ताकि वह वहां पर स्थिरता के साथ अपना काम करता रहे। लेकिन वह अनजान शहर में तब तक भटकता रहता है जब तक उसे रहने के लिए स्थाई निवास नहीं मिल जाता । ऐसी हालत में अनजान शहर में वह कभी फुटपाथ कभी पेड़ के नीचे तो कभी किसी के घर के बाहर सोकर दिन बिताता है। खाने के लिए भी वह दूसरों पर आश्रित रहता है । जबकि वह इंसान जो अपने घर या अपने शहर में होता है तो उसका एक ठिकाना और अपने लोग होते हैं जिनके बीच में आराम से जीवन व्यतीत करता रहता है ।लेकिन जैसे वह अकेले किसी अनजान  शहर में पहुंचता है वह अकेला भटकता है जहाँ शहर में सभी अपने  अपने काम में व्यस्त दिखते है और समय होने पर अपने घरों में चले जाते हैं । लेकिन वह रात के अंधेरे में अकेले भटकता है और थक हार कर अपनी भूख और अपने खर्चों के लिए वह राह चलते लोगों को परेशान करने लगता है कभी कभी वह इन्हीं कामों से एक अपराधी की तरह से पेश आने लगता है ।

वैसे ही सारे जीवन जब आत्मा मानव जीवन में रहते हुए इंसान के शरीर को छोड़कर जाती है तो उसकी जान पहचान उसकी धन दौलत सब यहां रह जाते हैं और वह आत्मा जब दूसरी दुनिया में पहुंचती है तो वहाँ उसे कोई जानने वाला नहीं होता है और वह इधर-उधर भटकता रहता है और अपने जीवन यापन के लिए कभी-कभी लोगों को परेशान करता है क्योंकि दूसरी दुनिया में जाने के बाद भी उसका मोह इस दुनिया में लगा रहता है। ऐसा तब होता है जब व्यक्ति अकाल मृत्यु  से मरता  है  उसके द्वारा जीवन भर कमाई गई धन दौलत संसाधन और मकान उसका मोह नहीं छोड़ते और वह अपनी चीजों पर एक इंसान की तरह ही  हक जमाता है और वह आत्मा भटकती रहती है और मानव उसको बुरी आत्माएं कहकर उनसे भागता और डरता रहता है।

 ऐसी ही एक कहानी है में एक मकान में किराए के कमरे में एक लड़का रहा करता था कई सालों के बीत जाने के बाद जब मकान मालिक उस मकान को बेचने की सोचने लगा तो उस लड़के के ऊपर भी कमरे को खाली कराने का दबाव बनाने लगा । लेकिन कई सालों से उस मकान में बिताने की वजह से उस कमरे से जैसे उस लड़के को प्यार हो गया था। संजय ने उस कमरे को बड़े सलीके से सजाया हुआ था मानो जैसे यह  उसका महल जैसा हो । लेकिन मकान मालिक संजय से उसका महल किसी भी हालत में लेना चाहता था इसलिए उसने लड़ाई झगड़े से लेकर मारपीट भी कर ली ,लेकिन संजय उस कमरे को ना खाली करने पर अड़ा हुआ था और संजय ने मकान मालिक से भी साफ कह दिया था की उसके मरने के बाद ही यह कमरा वह ले सकेगा ।
संजय की कही गई बात मकान मालिक को काफी बुरी लग गई और उसने भी ठान लिया था कि वह कमरा किसी भी तरह से वह खाली करवा कर ही रहेगा और एक दिन संजय और मालिक कहीं गायब हो जाते हैं । किसी को भी उनके बारे में कुछ पता नहीं चलता है । सालों बाद जब मकान को नए लोगों ने खरीद लिया और उसमें रहने लगे तो कुछ दिनों बाद से ही उनके साथ अजीब सी घटनाएं घटने लगी । कभी बिस्तर कभी अलमारी तो कभी खाने के सामान में आग लग जाया करती थी। शुरुआत में तो नए मकान मालिक को तो यह खुद की गलतियों की वजह से हुई घटना लगती थी । लेकिन जब यह घटना अक्सर होने लगी तो उनके मन में भी अजीब से विचार आने लगे थे । उन लोगो ने तांत्रिक और ज्योतिषियों से इस बारे में बाती की  और उसके बाद उनके होश उड़ गए। उनको पता चला चल चुका था कि मकान में किसी को जलाकर मार दिया गया था और उसकी आत्मा उस मकान में भटक रही है। जिसके बाद वह लोग उस मकान को छोड़कर चले गए और उसके बाद  मकान में कई लोग आए और गए लेकिन वह आत्मा अपने सिवा उस मकान में किसी और को  रहने देना नहीं चाहती थी 
ऐसा ही कई सालों तक चलता रहा फिर नए लोग रहने आए और कुछ दिनों के बीतने के बाद उनके साथ  ऐसी ही घटनाएं घटने लगी और उन्होंने भी तांत्रिकों पंडितों का सहारा लिया लेकिन उस आत्मा की तांत्रिक के हवन पूजन में कुछ दिनों के लिए तो वह आत्मा शांत हो जाती थी लेकिन फिर से वह अप्रिय घटना क्रम शुरू हो जाता था।
 उस मकान का वह कमरा जो अभी तक किसी ने नहीं खोला था आज नए मकान मालिक ने उस कामरे को भी खोल दिया और उस कमरे साफ सफाई करा कर आपने लिए वह कमरा रख लिया क्योंकि शेखर को कमरे में एक अजीब सी शांति सी दिख रही थी जब शेखर पहली रात उस कमरे में सोया तो उसे लगा कि खिड़की  हवा के झोंके से खुल गई और शेखर ने जैसे ही खड़की बंद की वैसे ही कमरे के दरवाजे खुल जाते हैं शेखर ने कमरे के दरवाजे बंद कर लिए लेकिन शेखर को उस कमरे में किसी के होने का एहसास हो चुका था शेखर डरता हुआ अपने बिस्तर पर लेट जाता है कि अचानक से खिड़की तेज आवाज के साथ खुल जाती है शेखर लेटा हुआ यह देख रहा था की मेज पर रखी पानी की बोतल अपनी जगह से खिसक जाती है शेखर अब पूरी तरह से आत्मा के कमरे में होने का एहसास को पक्का मान चुका था तभी शेखर को अपने बगल में किसी के लेट होने का एहसास होता है वह अचानक से उठता है कि एक तरफ़ का वह हिस्सा दबा हुआ सा दिखाई पड़ता है शेखर कुछ समझ पाता कि कमरे में रखी अलमारी से धुंवा निकलने लगता है और अलमारी जलने से लगती है शेखर ने तुरंत ही उस अलमारी को खोल दिया लेकिन वह अलमारी अभी भी चल रही थी और किसी का शरीर जैसे जलता है ऐसे ही बदबू  शेखर को महसूस हुई । शेखर कमरे का दरवाजा खोलकर बाहर भाग जाता है और आस पड़ोस के लोगों को इस बारे में बताता है ।
  जब पड़ोसी उस कमरे को देखते हैं तो  हैं कि गांव का एक लड़का करीब 20-30साल तक  कमरे में रहा। इसका मकान मालिक मकान को बेचना चाह रहा था लेकिन लड़के को इस कमरे से और अपनी किताबों के अलमारी से इतना प्यार था कि वो इसे महल समझता था और वह इस को खाली करना नहीं चाहता था जिसको लेकर दोनों में कई बार लड़ाई भी हुई।
 फिर एक दिन मकान मालिक और संजय रातों-रात कहीं चले गए ।
किसी को कुछ इस बारे में पता नहीं चला कुछ लोगों का कहना था कि मकान मालिक ने संजय को जलाकर इस अलमारी में बंद कर दिया था और खुद गायब हो गया । जिसके बाद इस मकान को कितने ही लोगों ने खरीदा और बेचा लेकिन इस कमरे को आज तक किसी ने नही खोला।  लेकिन आज इस कमरे को खोल कर समझो भटकती आत्मा को शायद आजाद कर दिया गया था । शेखर ने भी तांत्रिकों की इस बारे में बात की तो उससे भी इस बात को सच्चाई समझी। और शेखर फिर से रात को उस कमरे में सोने की ठान ली थी और उस रात जब शेखर कमरे में गया तो उसको जल चुकी अलमारी सही सलामत मिली लेकिन शेखर उस कमरे में सोने लगा और उसको संजय के आने का एहसास हो चुका था संजय  से बात करने के लिए अपने बिस्तर पर सो जाता है और जैसे ही उस को बिस्तर पर संजय के होने का एहसास होता है तो वह तुरंत ही उठता है  और उस आत्मा  से कहता है कि मैं तुमसे बात करना चाहता हूं सामने आओ उसको संजय के हंसने की  और फिर रोने की आवाज सुनाई देती है। देखो संजय अगर तुम चाहते हो और की इस कमरे में कोई ना रहे तो कोई नहीं रहेगा लेकिन इससे तुम भी तो सालों साल भटकते रहोगे । तुम्हें भी तो प्रेत योनि  से मुक्त होना है,बताओ। शेखर को अपने सामने किसी के खड़े होने का एहसास साफ नजर आने लगा था। मुझे मालूम है कि दूसरे मकान मालिक ने तुमको जलाकर मार दिया था शायद, मुझको बताओ पूरी बात संजय की आत्मा ने बोलना शुरू किया मकान मालिक और मेरे बीच काफी लड़ाई हुई और मैंने भी कह दिया कि मेरे मरने के बाद ही यह कमरा खाली होगा और मकान मालिक ने भी सोने के बाद मुझे जला दिया और अलमारी में मेरे शरीर को बंद कर दिया लेकिन उसको मुझ पर दया नही आई आग की जलन से टैब से लेकर आज तक तड़फ रहा हु लेकिन वो मकान मालिक मुझे यहाँ बंद कर के भाग गया।
इसलिए मैं उसका मैं उसका इंतजार कर रहा हूं  और  इस मकान में किसी को भी रहने देना नहीं चाहता और इसलिए ही ना जाने कितने लोग इस मकान को छोड़ कर जा चुके हैं ।
संजय इतने सालों बाद ना वह मकान मालिक है और ना वह लोग अगर तुम चाहो तो मैं तुम्हारी अस्थियों को  गंगा में प्रवाहित कर तुम्हें इस प्रेत योनि से मुक्त करा दूं 

संजय की आत्मा ने कहा कि चाहता तो मैं भी यहीं हूं लेकिन इस कमरे का मोंह मुझे कहीं भी रहने नहीं देता ।शेखर ने संजय की आत्मा से कहा कि अगर तुम राजी हो तो मैं यह प्रयास करके तुम्हें इस प्रेत योनि से मुक्त  करवा सकता हूं ।और उसके बाद उस कमरे में किसी प्रकार की कोई हलचल नहीं हुई और अगले दिन सुबह संजय उस अलमारी को खोलकर उसमें जली हुई हस्तियों को निकालकर गंगा में प्रवाहित कर देता है और उस मकान में उस आत्मा की शांति के लिए हवन पूजन और शांति पाठ करवाता है जिसके बाद  से आज तक उस मकान में उस कमरे में ऐसी घटनाएं होना बंद हो चुकी थी । शायद संजय की आत्मा उस पर प्रेत योनि से मुक्त हो चुकी थी और आत्मा को मुक्ति मिल चुकी थी

Posted By KanpurpatrikaSunday, December 06, 2020

Saturday, December 5, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,6 दिसम्बर 2020, रविवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,6 दिसम्बर 2020, रविवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

7 दिसम्बर 2020, सोमवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 23, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि सप्तमी रात्रि 6:48 तक तदनन्तर अष्टमी, नक्षत्र मघा दोपहर 2:33 तक तदनन्तर पूर्वाफाल्गुनी, सूर्योदय 6:44 प्रातः, सूर्यास्त 5:20 सायं, राहुकाल प्रातः 7:30 से 9:00, श्रीकालभैरवाष्टमी, कालभैरव जयन्ती, गण्डमूल विचार दोपहर 2:33 तक

         🌞🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*कार्यक्षेत्र में वर्चस्व को लेकर खींचतान हो सकती है। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। लव लाइफ में प्रेम और रोमांस रहेगा। सुबह शरीर में आलस्य की अधिकता हो सकती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिये दिन शुभकारी रहेगा।

🐂 *वृषभ (Tauras):*नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। सम्पत्ति विवाद उभरने की आशंका है। लवमेट के लिये बहुत ही शानदार दिन रहने वाला है। परेशानियों से निपटने के लिये आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। आपका आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है।

👭 *मिथुन (Gemini):*आपको कोई आवश्यक बात पता चल सकती है। जॉब बदलने का विचार मन में उत्पन्न होगा। रुके हुए कार्य आज सम्पन्न हो सकते हैं। धन लाभ होने से कई रुके हुए कार्यों को शुरू करने की योजना बनायेंगे। नये अनुबन्धों का लाभ उठायेंगे।

🦀 *कर्क (Cancer):*उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। नया वाहन या घर खरीदने का प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। बच्चों पर क्रोध करने से बचें। सेहत सम्बन्धी परेशानी लगी रहेगी।

🦁 *सिंह (Leo):*किसी इच्छित कार्य के सम्पन्न होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। कारोबार में आशा से अधिक लाभ प्राप्त होगा। परिवार में पैतृक सम्पत्ति के मामले हल हो सकते हैं। शाम के समय परिजनों के साथ बैठकर गपशप करेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*सांसारिक सुख में वृद्धि होगी। खर्च बढ़ने के कारण मानसिक तनाव बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में कलह उत्पन्न हो सकता है। शत्रुओं के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। अपने लक्ष्यों के प्रति एकाग्रचित्त रहें।

⚖ *तुला (Libra):*आपके धनकोष में वृद्धि होगी। छात्र पढ़ाई में काफी रुचि लेंगे। दोस्तों के साथ मूवी और रात्रिभोज का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। आप जो काम हाँथ में लेंगे उसे अवश्य पूरा कर लेंगे। किसी प्रियजन से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*अपने विचारों पर अडिग रहें। कार्यक्षेत्र में आपकी विश्वसनीयता मजबूत होगी। हालांकि आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी मूल्यवान वस्तु की ख़रीदारी कर सकते हैं। सेहत के प्रति लापरवाह न रहें। भोग-विलास में बहुत ज्यादा रुचि लेंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):* किसी पर भी आँख मूँदकर भरोसा न करें। प्राइवेट जॉब कर रहे जातकों को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। सभी मनोवांछित कार्य समय पर पूरे होंगे। वैवाहिक मामलों को लेकर परिवार में विमर्श हो सकता है। सन्तान के करियर को लेकर चिन्ता का निवारण होगा।

🐊 *मकर (Capricorn):*साझेदारी में किये गये व्यवसाय में परेशानी आ सकती है। गलत लोगों की संगत से बिल्कुल दूर रहें। जॉब में कठिनाई भरा समय रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों के बजाय आज शान्त रहना बेहतर होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*घर में मेहमानों की चहल-पहल रहेगी। आय के नये साधन विकसित होंगे। बुद्धिजीवियों और बुजुर्ग लोगों का मार्गदर्शन आपके लिये काफी लाभकारी रहने वाला है। आपके व्यवहार में विनम्रता रहेगी जिससे लोग काफी प्रभावित हो सकते हैं। युवाओं को आज कोई प्रेम प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*घर में मांगलिक आयोजन हो सकता है। दूसरों के मामलों में बीच-बचाव या गारंटी आदि लेने से बचें। प्रलोभन में आकर कोई भी कार्य न करें। किसी अच्छी यात्रा का आनन्द ले सकते हैं। संसुराल पक्ष से सम्बन्ध मधुर होंगे। गुप्त शत्रुओं की पहचान हो सकती है।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaSaturday, December 05, 2020