Sunday, December 6, 2020

मृत आत्माएं और रक्त संबंध भाग 5

Filled under:

रोनित  उस  दिन बाजार से  रहस्यमई आत्माओं को जानने के लिए बाजार से किताबें खरीद लाया और दिन भर रोनित के दिमाग में रात में देखे गए सपने और आत्माओं का सच जानने की व्याकुलता तो थी ही साथ ही उस मकान को बेचने के पीछे छुपे हुए रहस्य को जानने की भी । रोनित किताब लाकर अपने कमरे में मेज पर रख देता है और मां के बुलाने पर खाना खाने के लिए चला जाता है। जहां रोनित के दिमाग में वही सब विचार चल रहे थे तभी रोनित के पापा ने हिलाते हुए रोनित से पूछा कहां खोयेे हुुुये हो ,सुबह से कुछ पता ही नहीं चल रहा क्या हुआ सब ठीक तो है ,जी पापा जी ,पापा कुछ नहीं मतलब सब ठीक है बस मकान को बेचने को लेकर क्या बात है थोड़ा डरते हुए पूछता है रोनित के पापा अपनी पत्नी की ओर देखकर इशारों से पूछने का प्रयास करते हैं कि कहीं उन्होंने तो नहीं बता दिया मकान को लेकर हुई बात को।
 रोनित की माँ ने ना में इशारा करते हुए बताया कि ऐसी कोई बात नही हुई।
तुम ऐसे क्यों पूछ रहे हो ,क्या हुआ किसी ने कुछ कहा क्या। नहीं उस दिन पूजन के बाद माँ का बेहोश हो जाना और फिर उसके बाद आप लोगों की बातें मैंने सुनी थी ,इसलिए । 
 ओह्ह तो यह बात है, कुछ नहीं बेटा वह तेरी मां को धुंए से एलर्जी है इसलिए बेहोश हो गई थी और वह भूत प्रेत के बारे में ज्यादा सोचती है इसलिए ऐसा हुआ। तू मत मां की तरह बन जाना तू तो साइंस का स्टूडेंट है ना। 
जी पापा, रोनित समझ चुका था कि उसकी बातों को कैसे विज्ञान की चादर से ढक दिया गया था। लेकिन रोनित की उत्सुकता अभी खत्म नहीं हुई थी और खाना खाने के बाद रोनित सीधे अपने कमरे में चला जाता है।

कमरे में पहुंचने के बाद रोनित को कल के सपने का डर  का एहसास कहीं ना कहीं उसके मन में था । वही घड़ी में 10:00 बज चुके थे और रोनित की नजर बाजार से लाई किताबों पर पड़ती है रोनित टेबल पर बैठकर आत्माओं पर आधारित किताब को खोलकर पढ़ना शुरू कर देता है ।
 जिस प्रकार इंसान अपने शहर को छोड़कर किसी दूसरे अनजान शहर में जाता है तो उसे वहां पर काफी असुविधा होती है और वह अपने रहने खाने और सोने के लिए इधर-उधर भटकता रहता है कि उसे कोई ऐसा स्थान मिल जाए ताकि वह वहां पर स्थिरता के साथ अपना काम करता रहे। लेकिन वह अनजान शहर में तब तक भटकता रहता है जब तक उसे रहने के लिए स्थाई निवास नहीं मिल जाता । ऐसी हालत में अनजान शहर में वह कभी फुटपाथ कभी पेड़ के नीचे तो कभी किसी के घर के बाहर सोकर दिन बिताता है। खाने के लिए भी वह दूसरों पर आश्रित रहता है । जबकि वह इंसान जो अपने घर या अपने शहर में होता है तो उसका एक ठिकाना और अपने लोग होते हैं जिनके बीच में आराम से जीवन व्यतीत करता रहता है ।लेकिन जैसे वह अकेले किसी अनजान  शहर में पहुंचता है वह अकेला भटकता है जहाँ शहर में सभी अपने  अपने काम में व्यस्त दिखते है और समय होने पर अपने घरों में चले जाते हैं । लेकिन वह रात के अंधेरे में अकेले भटकता है और थक हार कर अपनी भूख और अपने खर्चों के लिए वह राह चलते लोगों को परेशान करने लगता है कभी कभी वह इन्हीं कामों से एक अपराधी की तरह से पेश आने लगता है ।

वैसे ही सारे जीवन जब आत्मा मानव जीवन में रहते हुए इंसान के शरीर को छोड़कर जाती है तो उसकी जान पहचान उसकी धन दौलत सब यहां रह जाते हैं और वह आत्मा जब दूसरी दुनिया में पहुंचती है तो वहाँ उसे कोई जानने वाला नहीं होता है और वह इधर-उधर भटकता रहता है और अपने जीवन यापन के लिए कभी-कभी लोगों को परेशान करता है क्योंकि दूसरी दुनिया में जाने के बाद भी उसका मोह इस दुनिया में लगा रहता है। ऐसा तब होता है जब व्यक्ति अकाल मृत्यु  से मरता  है  उसके द्वारा जीवन भर कमाई गई धन दौलत संसाधन और मकान उसका मोह नहीं छोड़ते और वह अपनी चीजों पर एक इंसान की तरह ही  हक जमाता है और वह आत्मा भटकती रहती है और मानव उसको बुरी आत्माएं कहकर उनसे भागता और डरता रहता है।

 ऐसी ही एक कहानी है में एक मकान में किराए के कमरे में एक लड़का रहा करता था कई सालों के बीत जाने के बाद जब मकान मालिक उस मकान को बेचने की सोचने लगा तो उस लड़के के ऊपर भी कमरे को खाली कराने का दबाव बनाने लगा । लेकिन कई सालों से उस मकान में बिताने की वजह से उस कमरे से जैसे उस लड़के को प्यार हो गया था। संजय ने उस कमरे को बड़े सलीके से सजाया हुआ था मानो जैसे यह  उसका महल जैसा हो । लेकिन मकान मालिक संजय से उसका महल किसी भी हालत में लेना चाहता था इसलिए उसने लड़ाई झगड़े से लेकर मारपीट भी कर ली ,लेकिन संजय उस कमरे को ना खाली करने पर अड़ा हुआ था और संजय ने मकान मालिक से भी साफ कह दिया था की उसके मरने के बाद ही यह कमरा वह ले सकेगा ।
संजय की कही गई बात मकान मालिक को काफी बुरी लग गई और उसने भी ठान लिया था कि वह कमरा किसी भी तरह से वह खाली करवा कर ही रहेगा और एक दिन संजय और मालिक कहीं गायब हो जाते हैं । किसी को भी उनके बारे में कुछ पता नहीं चलता है । सालों बाद जब मकान को नए लोगों ने खरीद लिया और उसमें रहने लगे तो कुछ दिनों बाद से ही उनके साथ अजीब सी घटनाएं घटने लगी । कभी बिस्तर कभी अलमारी तो कभी खाने के सामान में आग लग जाया करती थी। शुरुआत में तो नए मकान मालिक को तो यह खुद की गलतियों की वजह से हुई घटना लगती थी । लेकिन जब यह घटना अक्सर होने लगी तो उनके मन में भी अजीब से विचार आने लगे थे । उन लोगो ने तांत्रिक और ज्योतिषियों से इस बारे में बाती की  और उसके बाद उनके होश उड़ गए। उनको पता चला चल चुका था कि मकान में किसी को जलाकर मार दिया गया था और उसकी आत्मा उस मकान में भटक रही है। जिसके बाद वह लोग उस मकान को छोड़कर चले गए और उसके बाद  मकान में कई लोग आए और गए लेकिन वह आत्मा अपने सिवा उस मकान में किसी और को  रहने देना नहीं चाहती थी 
ऐसा ही कई सालों तक चलता रहा फिर नए लोग रहने आए और कुछ दिनों के बीतने के बाद उनके साथ  ऐसी ही घटनाएं घटने लगी और उन्होंने भी तांत्रिकों पंडितों का सहारा लिया लेकिन उस आत्मा की तांत्रिक के हवन पूजन में कुछ दिनों के लिए तो वह आत्मा शांत हो जाती थी लेकिन फिर से वह अप्रिय घटना क्रम शुरू हो जाता था।
 उस मकान का वह कमरा जो अभी तक किसी ने नहीं खोला था आज नए मकान मालिक ने उस कामरे को भी खोल दिया और उस कमरे साफ सफाई करा कर आपने लिए वह कमरा रख लिया क्योंकि शेखर को कमरे में एक अजीब सी शांति सी दिख रही थी जब शेखर पहली रात उस कमरे में सोया तो उसे लगा कि खिड़की  हवा के झोंके से खुल गई और शेखर ने जैसे ही खड़की बंद की वैसे ही कमरे के दरवाजे खुल जाते हैं शेखर ने कमरे के दरवाजे बंद कर लिए लेकिन शेखर को उस कमरे में किसी के होने का एहसास हो चुका था शेखर डरता हुआ अपने बिस्तर पर लेट जाता है कि अचानक से खिड़की तेज आवाज के साथ खुल जाती है शेखर लेटा हुआ यह देख रहा था की मेज पर रखी पानी की बोतल अपनी जगह से खिसक जाती है शेखर अब पूरी तरह से आत्मा के कमरे में होने का एहसास को पक्का मान चुका था तभी शेखर को अपने बगल में किसी के लेट होने का एहसास होता है वह अचानक से उठता है कि एक तरफ़ का वह हिस्सा दबा हुआ सा दिखाई पड़ता है शेखर कुछ समझ पाता कि कमरे में रखी अलमारी से धुंवा निकलने लगता है और अलमारी जलने से लगती है शेखर ने तुरंत ही उस अलमारी को खोल दिया लेकिन वह अलमारी अभी भी चल रही थी और किसी का शरीर जैसे जलता है ऐसे ही बदबू  शेखर को महसूस हुई । शेखर कमरे का दरवाजा खोलकर बाहर भाग जाता है और आस पड़ोस के लोगों को इस बारे में बताता है ।
  जब पड़ोसी उस कमरे को देखते हैं तो  हैं कि गांव का एक लड़का करीब 20-30साल तक  कमरे में रहा। इसका मकान मालिक मकान को बेचना चाह रहा था लेकिन लड़के को इस कमरे से और अपनी किताबों के अलमारी से इतना प्यार था कि वो इसे महल समझता था और वह इस को खाली करना नहीं चाहता था जिसको लेकर दोनों में कई बार लड़ाई भी हुई।
 फिर एक दिन मकान मालिक और संजय रातों-रात कहीं चले गए ।
किसी को कुछ इस बारे में पता नहीं चला कुछ लोगों का कहना था कि मकान मालिक ने संजय को जलाकर इस अलमारी में बंद कर दिया था और खुद गायब हो गया । जिसके बाद इस मकान को कितने ही लोगों ने खरीदा और बेचा लेकिन इस कमरे को आज तक किसी ने नही खोला।  लेकिन आज इस कमरे को खोल कर समझो भटकती आत्मा को शायद आजाद कर दिया गया था । शेखर ने भी तांत्रिकों की इस बारे में बात की तो उससे भी इस बात को सच्चाई समझी। और शेखर फिर से रात को उस कमरे में सोने की ठान ली थी और उस रात जब शेखर कमरे में गया तो उसको जल चुकी अलमारी सही सलामत मिली लेकिन शेखर उस कमरे में सोने लगा और उसको संजय के आने का एहसास हो चुका था संजय  से बात करने के लिए अपने बिस्तर पर सो जाता है और जैसे ही उस को बिस्तर पर संजय के होने का एहसास होता है तो वह तुरंत ही उठता है  और उस आत्मा  से कहता है कि मैं तुमसे बात करना चाहता हूं सामने आओ उसको संजय के हंसने की  और फिर रोने की आवाज सुनाई देती है। देखो संजय अगर तुम चाहते हो और की इस कमरे में कोई ना रहे तो कोई नहीं रहेगा लेकिन इससे तुम भी तो सालों साल भटकते रहोगे । तुम्हें भी तो प्रेत योनि  से मुक्त होना है,बताओ। शेखर को अपने सामने किसी के खड़े होने का एहसास साफ नजर आने लगा था। मुझे मालूम है कि दूसरे मकान मालिक ने तुमको जलाकर मार दिया था शायद, मुझको बताओ पूरी बात संजय की आत्मा ने बोलना शुरू किया मकान मालिक और मेरे बीच काफी लड़ाई हुई और मैंने भी कह दिया कि मेरे मरने के बाद ही यह कमरा खाली होगा और मकान मालिक ने भी सोने के बाद मुझे जला दिया और अलमारी में मेरे शरीर को बंद कर दिया लेकिन उसको मुझ पर दया नही आई आग की जलन से टैब से लेकर आज तक तड़फ रहा हु लेकिन वो मकान मालिक मुझे यहाँ बंद कर के भाग गया।
इसलिए मैं उसका मैं उसका इंतजार कर रहा हूं  और  इस मकान में किसी को भी रहने देना नहीं चाहता और इसलिए ही ना जाने कितने लोग इस मकान को छोड़ कर जा चुके हैं ।
संजय इतने सालों बाद ना वह मकान मालिक है और ना वह लोग अगर तुम चाहो तो मैं तुम्हारी अस्थियों को  गंगा में प्रवाहित कर तुम्हें इस प्रेत योनि से मुक्त करा दूं 

संजय की आत्मा ने कहा कि चाहता तो मैं भी यहीं हूं लेकिन इस कमरे का मोंह मुझे कहीं भी रहने नहीं देता ।शेखर ने संजय की आत्मा से कहा कि अगर तुम राजी हो तो मैं यह प्रयास करके तुम्हें इस प्रेत योनि से मुक्त  करवा सकता हूं ।और उसके बाद उस कमरे में किसी प्रकार की कोई हलचल नहीं हुई और अगले दिन सुबह संजय उस अलमारी को खोलकर उसमें जली हुई हस्तियों को निकालकर गंगा में प्रवाहित कर देता है और उस मकान में उस आत्मा की शांति के लिए हवन पूजन और शांति पाठ करवाता है जिसके बाद  से आज तक उस मकान में उस कमरे में ऐसी घटनाएं होना बंद हो चुकी थी । शायद संजय की आत्मा उस पर प्रेत योनि से मुक्त हो चुकी थी और आत्मा को मुक्ति मिल चुकी थी

Posted By KanpurpatrikaSunday, December 06, 2020

Saturday, December 5, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,6 दिसम्बर 2020, रविवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,6 दिसम्बर 2020, रविवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

7 दिसम्बर 2020, सोमवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 23, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि सप्तमी रात्रि 6:48 तक तदनन्तर अष्टमी, नक्षत्र मघा दोपहर 2:33 तक तदनन्तर पूर्वाफाल्गुनी, सूर्योदय 6:44 प्रातः, सूर्यास्त 5:20 सायं, राहुकाल प्रातः 7:30 से 9:00, श्रीकालभैरवाष्टमी, कालभैरव जयन्ती, गण्डमूल विचार दोपहर 2:33 तक

         🌞🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*कार्यक्षेत्र में वर्चस्व को लेकर खींचतान हो सकती है। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। लव लाइफ में प्रेम और रोमांस रहेगा। सुबह शरीर में आलस्य की अधिकता हो सकती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिये दिन शुभकारी रहेगा।

🐂 *वृषभ (Tauras):*नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। सम्पत्ति विवाद उभरने की आशंका है। लवमेट के लिये बहुत ही शानदार दिन रहने वाला है। परेशानियों से निपटने के लिये आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। आपका आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है।

👭 *मिथुन (Gemini):*आपको कोई आवश्यक बात पता चल सकती है। जॉब बदलने का विचार मन में उत्पन्न होगा। रुके हुए कार्य आज सम्पन्न हो सकते हैं। धन लाभ होने से कई रुके हुए कार्यों को शुरू करने की योजना बनायेंगे। नये अनुबन्धों का लाभ उठायेंगे।

🦀 *कर्क (Cancer):*उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। नया वाहन या घर खरीदने का प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। बच्चों पर क्रोध करने से बचें। सेहत सम्बन्धी परेशानी लगी रहेगी।

🦁 *सिंह (Leo):*किसी इच्छित कार्य के सम्पन्न होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। कारोबार में आशा से अधिक लाभ प्राप्त होगा। परिवार में पैतृक सम्पत्ति के मामले हल हो सकते हैं। शाम के समय परिजनों के साथ बैठकर गपशप करेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*सांसारिक सुख में वृद्धि होगी। खर्च बढ़ने के कारण मानसिक तनाव बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में कलह उत्पन्न हो सकता है। शत्रुओं के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। अपने लक्ष्यों के प्रति एकाग्रचित्त रहें।

⚖ *तुला (Libra):*आपके धनकोष में वृद्धि होगी। छात्र पढ़ाई में काफी रुचि लेंगे। दोस्तों के साथ मूवी और रात्रिभोज का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। आप जो काम हाँथ में लेंगे उसे अवश्य पूरा कर लेंगे। किसी प्रियजन से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*अपने विचारों पर अडिग रहें। कार्यक्षेत्र में आपकी विश्वसनीयता मजबूत होगी। हालांकि आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी मूल्यवान वस्तु की ख़रीदारी कर सकते हैं। सेहत के प्रति लापरवाह न रहें। भोग-विलास में बहुत ज्यादा रुचि लेंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):* किसी पर भी आँख मूँदकर भरोसा न करें। प्राइवेट जॉब कर रहे जातकों को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। सभी मनोवांछित कार्य समय पर पूरे होंगे। वैवाहिक मामलों को लेकर परिवार में विमर्श हो सकता है। सन्तान के करियर को लेकर चिन्ता का निवारण होगा।

🐊 *मकर (Capricorn):*साझेदारी में किये गये व्यवसाय में परेशानी आ सकती है। गलत लोगों की संगत से बिल्कुल दूर रहें। जॉब में कठिनाई भरा समय रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों के बजाय आज शान्त रहना बेहतर होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*घर में मेहमानों की चहल-पहल रहेगी। आय के नये साधन विकसित होंगे। बुद्धिजीवियों और बुजुर्ग लोगों का मार्गदर्शन आपके लिये काफी लाभकारी रहने वाला है। आपके व्यवहार में विनम्रता रहेगी जिससे लोग काफी प्रभावित हो सकते हैं। युवाओं को आज कोई प्रेम प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*घर में मांगलिक आयोजन हो सकता है। दूसरों के मामलों में बीच-बचाव या गारंटी आदि लेने से बचें। प्रलोभन में आकर कोई भी कार्य न करें। किसी अच्छी यात्रा का आनन्द ले सकते हैं। संसुराल पक्ष से सम्बन्ध मधुर होंगे। गुप्त शत्रुओं की पहचान हो सकती है।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaSaturday, December 05, 2020

Friday, December 4, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,6 दिसम्बर 2020, रविवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,6 दिसम्बर 2020, रविवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

6 दिसम्बर 2020, रविवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 22, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि षष्ठी, नक्षत्र आश्लेषा दोपहर 2:46 तक तदनन्तर मघा, सूर्योदय 6:50 प्रातः, सूर्यास्त 5:21सायं, राहुकाल सायं 4:30 से 6:00,गण्डमूल विचार

         🌞🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*आपके ऊपर काम का दबाव काफी रहेगा। साझेदारी से जुड़े हुए कारोबार में तेजी आयेगी। आपको प्रयत्नों का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। मौसमी बीमारियों के कारण समस्या हो सकती है। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से असन्तुष्ट रहेंगे।

🐂 *वृषभ (Tauras):*धन की समस्या दूर होगी। आपकी योजना फलीभूत हो सकती है। शाम के बाद कोई समस्या दूर हो सकती है। हित शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अपने मतभेदों को सुलझना बेहतर होगा। छात्रों का मन पढ़ाई के अलावा दूसरी चीजों में ज्यादा रहेगा।

👭 *मिथुन (Gemini):*जॉब में नवीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों को लेकर प्रसन्न रहेंगे। फाइनेंस और IT क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ रहेगा। शाम के बाद स्थिति में काफी बदलाव आयेगा। स्वास्थ्य सुख में कमी आयेगी।

🦀 *कर्क (Cancer):*गलत लोगों से दूरी बनाकर रखें। किसी कार्य में जल्दबाज़ी न करें। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। पारिवारिक दायित्वों की उपेक्षा न करें। शाम के बाद शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अचानक धन हानि हो सकती है।

🦁 *सिंह (Leo):*घर के लिये ख़रीदारी कर सकते हैं। कारोबार को लेकर टेंशन दूर होगी। अपनी कमजोरियों को पहचानें और उसे दूर करने का प्रयास करें। शिक्षा और शोधकार्य से जुड़े लोगों के लिये दिन अनुकूल है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*रिश्तों में खटास आ सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों को दोपहर से पूर्व कर लें। भाई-बहनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। कोई बड़ा कार्य बनने में देरी हो सकती है। पुरानी बीमारी दोबारा उभर सकती है। वैवाहिक सम्बन्ध तय करने में जल्दबाज़ी न करें।

⚖ *तुला (Libra):*यात्रा पर धन खर्च हो सकता है। आपकी बातों से कोई दुखी न हो इसका ध्यान रखें। तनाव और चिन्ता में कमी आयेगी। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार और काम के बीच सन्तुलन बनाना मुश्किल होगा। परिजनों का पूरा ध्यान रखें।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*अपने कार्य पर पूरी तरह एकाग्र रहें। बिना वजह की बहसों से बचें। परीक्षा और इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। किसी बौद्धिक व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कोई रुका हुआ काम आज बन सकता है। जॉब में ट्रांसफर होने के योग बन रहे हैं।

🏹 *धनु (Sagittarius):* सामाजिक कार्य में सहभागी होंगे। गुप्त और गूढ कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। चोंट और दुर्घटना की आशंका रहेगी। दोपहर के बाद किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं। किसी प्रिय मित्र से झगड़ा हो सकती है।

🐊 *मकर (Capricorn):*मौसमी बीमारियों को हल्के में न लें। धन से जुड़ी समस्या दूर होने के बजाय बढ़ सकती है। ख़रीदारी का बोझ आपके ऊपर लद सकता है। सन्तान के भविष्य की चिन्ता रहेगी। एक साथ कई कार्यों को करने से बचें। मन में अज्ञात भय रहेगा। शाम को ठंड और सर्द गर्म की समस्या बढ़ सकती है।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*अधूरे पड़े हुए कार्य आज पूरे होने के योग बन रहे हैं। कारोबार में उन्नति होगी। दाम्पत्य जीवन सुखकारी रहेगा। अपेक्षित कार्यों में विलम्ब के बाद कार्य सिद्ध होंगे। पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। दूसरों के विचारों को भी महत्व दें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*घर की साफ-सफाई का जिम्मा आपके ऊपर रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से आपका तालमेल अच्छा हो सकता है। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा। धर्म-कर्म में काफी सक्रिय रहेंगे।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaFriday, December 04, 2020

Thursday, December 3, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,5 दिसम्बर 2020, शनिवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,5 दिसम्बर 2020, शनिवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

5 दिसम्बर 2020, शनिवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 20, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि पंचमी, नक्षत्र पुष्य 2:30 तक तदनन्तर अश्लेषा, सूर्योदय 6:45 प्रातः, सूर्यास्त 5:21सायं, राहुकाल प्रातः 09:21 से 10:40

         🌞🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*आपके अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के कटु व्यवहार से उदास हो सकते हैं। करियर को लेकर थोड़ी निराशा रहेगी। घर का माहौल सामान्य और अनुशासित रहेगा। आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है।

🐂 *वृषभ (Tauras):* परिवार के प्रति आपकी ज़िम्मेदारी बढ़ेगी। जीवनसाथी रोमांटिक मूड में रहेगा। आपकी योग्यता लोगों के सामने निखर कर सामने आयेगी। अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित रहेंगे। नकारात्मक बातों से दूर रहेंगे। महिलाओं के लिये समय विशेष रूप से काफी अच्छा रहेगा।

👭 *मिथुन (Gemini):*व्यक्तिगत कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। गलत खानपान और व्यसनों से दूर रहें। सहकर्मियों पर ज्यादा भरोसा न करें। साइनस और एलर्जी की समस्या हो सकती है। लोग आपकी उदारता का गलत लाभ न उठायें। कार्यक्षेत्र का वातावरण अनुकूल नहीं रहेगा।

🦀 *कर्क (Cancer):*रचनात्मक कार्यों में भाग लेंगे। मेहनत का बेहतरीन परिणाम प्राप्त होगा। प्रेमी जन के साथ काफी अच्छा समय व्यतीत करेंगे। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी। घर और कारोबार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। अटका हुआ धन वापस मिलेगा।

🦁 *सिंह (Leo):*आपका धन बर्बाद हो सकता है। शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। व्यक्तिगत मामलों की बातें लोगों से ज्यादा शेयर न करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अपने स्वास्थ्य को लेकर चिन्तित रहेंगे। गुस्से के कारण बना बनाया काम बिगड़ सकता है इसीलिये अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*आपमें आत्मविश्वास और साहस की प्रचूरता रहेगी। लोग आपसे काफी प्रभावित रहेंगे। मीडिया और ऑनलाइन कार्यों से जुड़े लोगों को बेहतरीन सफलता मिलेगी। कुछ नया करने की इच्छा मन में जागृत होगी। बॉस के माध्यम से आपको धन लाभ हो सकता है।

⚖ *तुला (Libra):*कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। बड़ों की सलाह लेना आपके लिये लाभकारी होगा। अपनी जीवनशैली में सुधार ला सकते हैं। विदेश में व्यापार कर रहे जातकों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। शाम के बाद का समय काफी अच्छा व्यतीत होगा।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*किसी नयी तकनीक का प्रयोग करना सीख सकते हैं। घर के कीमती वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। धार्मिक स्थल की यात्रा करने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ काफी खुशहाल दिन व्यतीत करेंगे। घर में कोई रिश्तेदार आ सकते हैं।

🏹 *धनु (Sagittarius):* जीवनसाथी आपसे अटपटी अपेक्षा रख सकता है। गुप्त शत्रु आपके कार्यों में बाधा डाल सकते हैं। शिक्षा और अध्ययन में मन नहीं लगेगा। कारोबार से जुड़े लोगों की परेशानी बढ़ेगी। नये बिजनेस प्रपोजल्स को लेकर आशंकित रहेंगे। लम्बी यात्रा पर जाने से बचें।

🐊 *मकर (Capricorn):*परिवार के साथ बेहतरीन पलों का आनन्द उठायेंगे। भाग्य आपका पूरी तरह से साथ देगा। दाम्पत्य जीवन की परेशानी दूर होगी। बच्चों के जीवन में हो रही प्रगति से उत्साहित रहेंगे। कारोबार में आपको काफी सहयोग मिलेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शानदार लाभ मिल सकता है। यात्रा आपके लिये काफी लाभकारी रहेगी। फोन के द्वारा कोई शुभ सूचना मिल सकती है। समाज सेवा में आप काफी रुचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में काफी अच्छा काम करने के कारण सन्तुष्ट महसूस करेंगे। कारोबार में नयी जान आयेगी।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*बौद्धिक कार्यों में भाग लेंगे। भविष्य को लेकर नयी योजना बना सकते हैं। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। शेयर और रिस्की भरे निवेश से बचें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaThursday, December 03, 2020

Wednesday, December 2, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,4 दिसम्बर 2020, शुक्रवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,4 दिसम्बर 2020, शुक्रवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

4 दिसम्बर 2020, शुक्रवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 20, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि चतुर्थी, नक्षत्र पुनर्वसु दोपहर 1:39 तक तदनन्तर पुष्य, सूर्योदय 6:45 प्रातः, सूर्यास्त 5:21सायं, राहुकाल प्रातः 10:30 से 12:00

         🌞🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*शिक्षा से जुड़े लोगों को बेहतरीन सफलता मिल सकती है। भावनात्मक रूप से उदास हो सकते हैं। ठण्ड के कारण अपच और उल्टी की समस्या होगी। अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। आज आपको भरपूर नीन्द और सेहत का ध्यान रखना चाहिये।

🐂 *वृषभ (Tauras):* व्यक्तिगत जीवन से जुड़े किसी महत्वपूर्ण निर्णय को ले सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। कोई मित्र आपसे मिलने घर आ सकता है। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा आज दूर हो सकती है। व्यापार में विस्तार की योजना बनायेंगे।

👭 *मिथुन (Gemini):*वायरल संक्रमण को लेकर सावधानी रखें। धन के निवेश को लेकर सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। दूसरे के द्वारा बोली गयी नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें। कोई पुरानी बात आपके समक्ष प्रकट हो सकती है।

🦀 *कर्क (Cancer):*विवेक और चतुराई से महत्वपूर्ण डील प्राप्त कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिये दिन काफी शुभ रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आय के नये स्तोत्र बनाने की कोशिश करेंगे। मित्र और सम्बन्धी गर्मजोशी से पेश आयेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):*ड्राइविंग करते समय सावधान रहें। अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार जन्म ले सकते हैं। कोई मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है। व्यवसाय में अस्थिरता रहेगी। अपने विचारों को अजनबी लोगों से साझा न करें। ऋण लेना पड़ सकता है।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*कारोबारियों को ग्राहक बढ़ने के कारण काफी लाभ होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। अधिक भोजन करने से बचें वरना अपच की समस्या भी उठानी पड़ सकती है। पारिवारिक समस्या अपने आप की दूर हो जायेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका यश बढ़ेगा।

⚖ *तुला (Libra):*विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। आप घर के बाहर के लोगों से तो खुश रहेंगे लेकिन नजदीकी परिजनों से कुछ मनमुटाव हो सकता है। यात्रा सुखद रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखकारी रहेगा। किसी प्रोजेक्ट में कई दिनों की मेहनत का परिणाम आपको मिलता हुआ प्रतीत होगा।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*आज शिक्षा से जुड़ी हुई कोई शंका या बाधा दूर होगी। उच्च नैतिक मूल्यों और आदर्शों के कारण समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। प्राकृतिक स्थलों की यात्रा करने का विचार बना सकते हैं। जीवनशैली में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):* एक साथ कई जिम्मेदारियों का बोझ आपको परेशान कर सकता है। मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। आपको कोई पुराना कर्ज चुकाना पड़ सकता है। किसी प्रकार से झगड़े और विवाद से दूर रहें। आवश्यक न हो तो यात्रा भी न करें।

🐊 *मकर (Capricorn):*आपका दिन बहुत ही सुखद रहेगा। समय पर सभी काम पूरे कर लेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह या सगाई हो सकती है। अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उपयोग करें सफलता अवश्य मिलेगी। कारोबार को लेकर लाभकारी यात्रा होने की सम्भावना है।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*किसी बड़ी कम्पनी से जॉब का ऑफर लेटर प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन फिर भी खानपान में सन्तुलन अवश्य रखें। ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपका बुरा सोचते हैं। नये घर और सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। निजी सम्बन्धों में प्रगाढ़ता रहेगी। अपने रचनात्मक कौशल का पर्याप्त उपयोग कर पायेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपका मनोबल बढ़ेगा। किसी दोस्त के फंक्शन में सम्मिलित हो सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaWednesday, December 02, 2020