Saturday, November 28, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,30 नवम्बर 2020, सोमवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,30 नवम्बर 2020, सोमवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

30 नवम्बर 2020, सोमवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 16, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि पूर्णिमा दोपहर 3:00 तक तदनन्तर मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा, नक्षत्र रोहिणी, सूर्योदय 7:12am, सूर्यास्त 5:21pm, राहुकाल प्रातः 7:30 से 9:00,कार्तिक पूर्णिमा, श्रीगुरु नानकदेव जयन्ती, कार्तिक स्नान समाप्त,

         🌞🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*कार्यक्षेत्र में आपको नया दायित्व प्राप्त हो सकता है। आपके मृदु स्वभाव के कारण परिवार में प्रशंसा होगी। घर में आनन्दपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। कई लोगों के लिये एक विश्वसनीय व्यक्ति के रूप में लोकप्रिय होंगे। थकान की वजह से सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

🐂 *वृषभ (Tauras):* व्यापार जगत से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। कोई खुशखबरी मिल सकती है। निर्धन लोगों की सहायता करेंगे। बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। नये स्टार्ट्स अप शुरू करना चाह रहे हैं तो धन की समस्या का समाधान हो जायेगा।

👭 *मिथुन (Gemini):*विवाहादि मंगल कार्यों में धन खर्च हो सकता है। प्रतिद्वंदी आपके आगे निकलने का प्रयास करेंगे। अपना मनोबल कम न होने दें। मेहनत से कदापि पीछे न हटें। व्यापार में काफी प्रयासों के बाद ही धन लाभ होगा।

🦀 *कर्क (Cancer):*मित्रों और रिश्तेदारों की सहायता कर पायेंगे। किसी बड़ी समस्या का बड़ी आसानी से समाधान निकाल लेंगे। कानूनी अड़चन दूर होगी। जॉब में आपको अपना प्रदर्शन अच्छा करने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा।

🦁 *सिंह (Leo):*आज आपको काम जल्दी खत्म करके अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करना चाहिये। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। भोग-विलास के प्रति अत्यधिक रुचि लेंगे। एक साथ कई ज़िम्मेदारी निभानी पड़ सकती हैं। सामाजिक संस्था से जुड़ सकते हैं।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*बौद्धिक और व्यवसायिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। अच्छे लोगों से आपका परिचय और नवीन सम्बन्ध विकसित होगा। पुण्य कार्यों में धन खर्च होगा। आत्मसम्मान को लेकर कुछ सचेत रहें। बिना माँगे किसी को अपनी व्यक्तिगत सलाह न दें।

⚖ *तुला (Libra):*अपने गुस्से और जल्दबाजी वाले व्यवहार से बचें। थकान भरी दिनचर्या के कारण परेशानी हो सकती है। कार्यक्षमता और ऊर्जा में कमी महसूस होगी। दिखावे की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिये। नकारात्मक विषयों से अपना ध्यान हटाने का प्रयास करें।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*व्यवसाय में नये प्रयोग कर सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में तीव्र आकर्षण देखने को मिलेगा। उच्चाधिकारी आपका मनोबल बढ़ाएँगे और आपकी प्रशंसा भी करेंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):* परिवार में व्यस्तता के कारण कार्यक्षेत्र में पूरा समय नहीं दे पायेंगे। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर काफी गम्भीर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। सहकर्मियों से मित्रता मजबूत होगी। व्यवसाय में अतिरिक्त धन निवेश करने की योजना बना सकते हैं।

🐊 *मकर (Capricorn):*पार्टी और पिकनिक की योजना बना सकते हैं। विवाहेत्तर सम्बन्ध प्रकट होने का भय बना रहेगा। घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। बच्चों को पढ़ाने में काफी रुचि लेंगे। विद्यार्थियों को काफी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*आपको अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने में कठिनाई महसूस होगी। घर के माहौल में थोड़ी उदासी जैसी रहेगी। विरोधियों से सावधान रहना बेहद आवश्यक है। किसी नजदीकी व्यक्ति से कटुता पूर्वक वाद-विवाद हो सकता है। अनियमित खान-पान से बचें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में जबरदस्त उन्नति प्राप्त होगी। जीवनसाथी से अपने मन की बातें कहेंगे। आय के दूसरे विकल्प भी प्राप्त हो सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। जमीन विवाद का निपटारा करने के लिये उत्तम समय है।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaSaturday, November 28, 2020

Friday, November 27, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,28 नवम्बर 2020, शनिवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,28 नवम्बर 2020, शनिवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

29 नवम्बर 2020, रविवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 15, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि चतुर्दशी दोपहर 12:48 तक तदनन्तर पूर्णिमा, नक्षत्र कृतिका, सूर्योदय 7:11am, सूर्यास्त 5:21pm, राहुकाल सायं 4:30 से 6:00

 श्रीसत्यनारायण व्रत, त्रिपुरोत्सव, भीष्म पंचक समाप्त

         🌞🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं। अपनी गलतियों और कमियों को समझें और उसे दूर करने का प्रयास करें। मन में हीन भावना पनप सकती है। पारिवारिक सुख में कमी रहेगी। आपकी दिनचर्या और खान-पान में संयम रखें। विद्यार्थी नया कोर्स जॉइन कर सकते हैं।

🐂 *वृषभ (Tauras):* घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में प्रसन्नता रहेगी। आज कोई विशेष कार्य पूरा करने वाला दिल होगा। व्यवसायिक डील होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी की सलाह लेना आपके लिये हितकर सिद्ध होगा। बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी मिल सकती है।

👭 *मिथुन (Gemini):* मन में किसी कारणवश तनाव हो सकता है। लोग आपके विषय में अफवाह फैला सकते हैं। लीवर में सूजन जैसी समस्या की आशंका है। अपनी कार्यक्षमता पर सन्देह न करें। लोग आपकी भावुकता का नाजायज फायदा उठा सकते हैं।

🦀 *कर्क (Cancer):*नये महत्वपूर्ण सम्पर्क बन सकते हैं। व्यापार में नये ऑर्डर मिलने की सम्भावना है। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। भविष्य की योजनाओं को आज शुरू कर सकते हैं। अपने प्रेम भाव को व्यक्त करने का सही समय है।

🦁 *सिंह (Leo):*भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। विदेश से जुड़े कारोबार में तेजी आयेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क का प्रदर्शन करेंगे।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। विदेश से जुड़े कारोबार में तेजी आयेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क का प्रदर्शन करेंगे।

⚖ *तुला (Libra):*मन में सन्ताप का भाव रहेगा। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें। आर्थिक संकट गहरा सकता है। अपमान जनक स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। पुराने कर्जों को लेकर समस्या हो सकती है। एलर्जी और कफ को लेकर सावधान रहें।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा प्रबल रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम आपके लिये अनुकूल रहेंगे। मन में क्रिएटिव विचार आयेंगे। नयी स्किल सीखने की कोशिश करेंगे। घरेलू सामान के लिये ख़रीदारी कर सकते हैं। आय के नये स्रोत विकसित होंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):* व्यापार में निवेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र की उलझने आज सुलझा सकते हैं। ऋणों से आज मुक्ति मिल सकती है। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। विदेश यात्रा की योजना बनायेंगे। मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे।

🐊 *मकर (Capricorn):*किसी गलत बात को लेकर विरोध कर सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। आपमें धैर्य की कमी रहेगी। अपनी बुद्धि पर घमण्ड न करें। आसपास के वातावरण से मन व्यथित रहेगा। प्रेमी जन की बात बुरी लग सकती है।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*कठोर शब्द बोलने से आपको बचना चाहिये। अपच की समस्या हो सकती है। अधूरे कार्यों को लेकर मन में चिन्ता रहेगी। दूसरों के ऊपर आश्रित होना पड़ सकता है। शादी-विवाह को लेकर घर में चर्चा होगी। आवश्यक कार्य पूरा करने में ज़ोर लगायेंगे।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*नये व्यवसाय में धन लगाना चाह रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। आपके रिश्ते जीवनसाथी से काफी अच्छे रहेंगे। नजदीकी मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। जॉब में ट्रांसफर होने के योग बन रहे हैं। पिता की सलाह पर अमल अवश्य करें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaFriday, November 27, 2020

Thursday, November 26, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,28 नवम्बर 2020, शनिवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,28 नवम्बर 2020, शनिवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

28 नवम्बर 2020, शनिवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 14, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि त्र्योदशी सुबह 10:22 तक तदनन्तर चतुर्दशी, नक्षत्र भरणी, सूर्योदय 6:37 प्रातः, सूर्यास्त 5:17सायं, राहुकाल प्रातः 9:00 से 10:30, बैकुण्ठ चतुर्दशी, भरणी-दीपम, भीष्म पंचक

         🌞🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*कार्यक्षेत्र को लेकर नई योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। मनोनुकूल परीक्षा परिणाम आने से छात्रों के सामने करियर के नये विकल्प मिल सकते हैं। कपड़े और होटल व्यवसाय से जुड़े जातकों को विशेष लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

🐂 *वृषभ (Tauras):* पुरुष जातकों को महिलाओं के प्रति अच्छा व्यवहार रखना चाहिये। विवादित विषयों से दूरी बनाकर रखें। आज किसी की जिम्मेदारी या गारंटी न लें। मद्यपान और बुरी आदतों के कारण अपमानित होना पड़ सकता है। अपनी जिम्मेदारियों से मुख न मोड़ें।

👭 *मिथुन (Gemini):* प्रणय सम्बन्धों को लेकर सावधान रहें। अपनी शैक्षणिक योग्यताओं को बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद की प्राप्ति होगी। व्यापार में नये सहयोगी बन सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा।

🦀 *कर्क (Cancer):*मीडिया से जुड़े जातकों को उच्च लाभ प्राप्त होगा। किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है जिसका लाभ आपको भविष्य में प्राप्त होगा। सरकारी अधिकारियों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। रोजगार के मामलों में प्रगति होगी। दैनिक दिनचर्या सुव्यवस्थित और व्यस्तता पूर्ण रहेगी।

🦁 *सिंह (Leo):*कार्यक्षेत्र की समस्याओं का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। यात्रा के दौरान काफी अच्छे अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी। बॉस आपकी पदोन्नति के विषय में बात बढ़ा सकते हैं।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*अचानक कुछ समस्याओं के कारण परेशानी बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र का वातावरण विवादित हो सकता है। बड़ों के साथ अपने सम्बन्ध खराब न करें। इंश्योरेंस से लाभ प्राप्त होगा। अपनी आदतों और स्वभाव का मूल्यांकन अवश्य करें। आंखों के रोग उभर सकते हैं।

⚖ *तुला (Libra):*नौकरी में आपकी तरक्की हो सकती है। आपको महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त हो सकता है। धर्म-कर्म के प्रति निष्ठावान रहेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। प्रणय सम्बन्धों को वैवाहिक रूप दे सकते हैं। मन शान्त रहेगा।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*आर्थिक निवेश से लाभ प्राप्त होगा। कोई दुविधा आज समाप्त हो सकती है। अपने आप को समाज से दूर न करें। विदेश में जॉब करने वाले जातकों को उच्च पद मिल सकता है। व्यवसायी जातक समझदारी पूर्वक अपने ग्राहकों से बात करें।

🏹 *धनु (Sagittarius):* दिन की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। कारोबारी यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ से सम्बन्धित समस्याओं में लाभ प्राप्त होगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सन्तान प्राप्ति में आ रही बाधा दूर हो सकती है।

🐊 *मकर (Capricorn):*नौकरी में अशान्ति का वातावरण पनप सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। प्रेम सम्बन्धों में किसी बड़े फैसले को लेकर सतर्क रहें। समय के साथ आपको अपने आचार-विचार में बदलाव करने की आवश्यकता महसूस होगी।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*स्वयं पर पूर्ण विश्वास रखें। आपका आत्मविश्वास आपकी सफलता की कुंजी है। दूसरों के भरोसे रहने से कार्य बिगड़ सकते हैं। छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ेगी। भाई-बहनों की सहायता करने से पीछे न हटें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*मौसमी बीमारियों के कारण शरीर में ऐंठन हो सकती है। यदि किसी चीज से आपको समस्या है तो उस पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करें। परिजनों को लेकर मन व्यथित हो सकता है। अपनी कीमती वस्तुओं को सम्भाल कर रखें। आडंबर और दिखावे से बचें वरना इससे आपको काफी परेशान होना पड़ सकता है।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaThursday, November 26, 2020

Wednesday, November 25, 2020

गुरु चांडाल योग और कुंडली के 12 भावों में इसका शुभ अशुभ फल व उपाय

Filled under:

भारतीय ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जन्मकुंडली में अनेकों शुभ-अशुभ योग और ब्यक्ति पर इसका शुभ व अशुभ प्रभाव डालते है |ऐसे ही जन्मकुंडली में बनाने वाले योगो में से एक है गुरु चंडाल योग – जन्मकुंडली में चांडाल योग राहु और गुरु के युक्त या दृष्टि संबंध से बनता है जिसे हम गुरु-चांडाल योग के नाम से पुकारते है। गुरुचांडाल योग गुरु ज्ञान, धर्म, सात्विकता का कारक है, तो दूसरी तरफ राहु सदैव व्यक्ति को भ्रम में बनाये रखता है, व अनैतिक संबंध,अनैतिक कार्य, जुआ, सट्टा, नशाखोरी, अवैध व्यापार का कारक भी  है। इन दो ग्रहों के युक्त प्रभाव से जातक की कुंडली में बन रहे गुरु चांडाल योग से व्यक्ति के जीवन में कई उतर चदाव आते है |
राहु गुरु के प्रभाव को नष्ट करता है चांडाल दोष के निर्माण में बृहस्पति को गुरु कहा गया है तथा राहु को चांडाल माना गया है। गुरु को चांडाल माने जाने वाले ग्रह से संबंध स्थापित होने से कुंडली में गुरु चांडाल योग का बनना माना जाता है।
गुरु चांडाल योग जातक को बहुत अधिक भौतिकवादी बना देता है, जिसके चलते ऐसा जातक अपनी प्रत्येक इच्छा को पूरा करने के लिए अधिक से अधिक धन कमाना चाहता है। जिसके लिए ऐसा जातक अधिकतर अनैतिक अथवा अवैध कार्यों को अपना लेता है। सामान्य भाषा में कहें तो यह योग शुभ नहीं माना जाता। यह चांडाल योग जिस भाव में होता है, उस भाव के शुभ फलों की कमी करता है |
जब भी कुंडली में गुरु और राहु ग्रह एक ही राशि में विराजमान होते तो यह कहा जाता है कि आपके कुंडली में गुरु चांडाल योग/दोष है राहु का किसी कुंडली में गुरु के साथ संबंध स्थापित होने पर व्यक्ति के चरित्र में अमर्यादित विकृतिया आ जातीं हैं जिसके कारण वह पाखंडी, अहंकारी, हिंसक, धार्मिक कट्टरवादी बन जाता है जो परिवार तथा समाज के लिए ठीक नहीं माना जा सकता है। परन्तु इस बात का भी जरूर ध्यान रखना चाहिए कि गुरु चांडाल योग प्रत्येक व्यक्ति को अशुभ प्रभाव नहीं देता बल्कि कई बार यह भी देखा गया है व्यक्ति बहुत अच्छे चरित्र तथा उत्तम मानवीय गुणों से युक्त होते है तथा इन्हें सामाजिक पद और प्रतिष्ठा की भी प्रप्ति होती है। 
इस दोष के सम्बन्ध में फलादेश करने से पूर्व गुरु तथा राहु के स्वभाव का भलीभाँती अवश्य ही परीक्षण कर लेना चाहिए। इसके लिए इस बात का जरूर ख्याल रखना चाहिए की गुरु चांडाल योग किस स्थान में बन रहा है और कौन सा ग्रह शुभ है तथा कौन सा ग्रह अशुभ है या दोनों अशुभ है परिणाम इसके ऊपर निर्भर करता है। यदि दोनों ग्रह अशुभ अवस्था में है तो अवश्य ही अशुभ फल प्रदान करेगा वैसी स्थिति में गुरु चांडाल योग जातक को एक घृणित व्यक्ति बना सकता है जिस स्थान /भाव में यह योग बनेगा उस स्थान विशेष के फल को खराब करेगा तथा ऐसा जातक धर्म ,जाति, समुदाय के आधार पर लोगों को हानि अथवा कष्ट पहुंचा सकता है। शुभ गुरु तथा शुभ केतु का फल 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ यदि शुभ गुरु तथा शुभ केतु के संयोग से गुरु चांडाल योग बन रहा है तो वैसा जातक सामजिक तथा आध्यात्मिक होता है। समाज सेवा ही अपना धर्म समझकर कार्य करता है। जातक में मानवीय गुण कूट-कूट कर भरा होता है और कभी कभी तो मानव कल्याण में ही अपना पूरा जीवन निकाल देता है। शुभ गुरु तथा शुभ राहु का फल 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ यदि शुभ गुरु और शुभ राहु द्वारा गुरु चांडाल योग बन रहा है तो व्यक्ति को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में शुभ फल प्रदान की प्रप्ति होगी। गुरु चांडाल योग के जातक के जीवन पर जो भी दुष्प्रभाव पड़ रहा हो उसे नियंत्रित करने के लिए जातक को भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। एक अच्छा ज्योतिषी कुण्डली देख कर यह बता सकता है कि हमे गुरु को शांत करना उचित रहेगा या राहु के उपाय जातक से करवाने पड़ेंगे। अगर चाण्डाल दोष गुरु या गुरु के मित्र की राशि या गुरु की उच्च राशि में बने तो उस स्थिति में हमे राहु देवता के उपाय करके उनको ही शांत करना पड़ेगा ताकि गुरु हमे अच्छे प्रभाव दे सके। राहु देवता की शांति के लिए मंत्र-जाप पुरे होने के बाद हवन करवाना चाहिए तत्पश्चात दान इत्यादि करने का विधान बताया गया है. अगर ये दोष गुरु की शत्रु राशि में बन रहा हो तो हमे गुरु और राहु देवता दोनों के उपाय करने चाहिए गुरु-राहु से संबंधित मंत्र-जाप, पूजा, हवन तथा दोनों से सम्बंधित वस्तुओं का दान करना चाहिए। 
. यदि लग्न में गुरू चाण्डाल योग बन रहा है तो व्यक्ति का नैतिक चरित्र संदिग्ध रहेगा। धन के मामलें में भाग्यशाली रहेगा। धर्म को ज्यादा महत्व न देने वाला ऐसा जातक आत्म केन्द्रित नहीं होता है।
 २. यदि द्वितीय भाव में गुरू चाण्डाल योग बन रहा है और गुरू बलवान है तो व्यक्ति धनवान होगा। यदि गुरू कमजोर है तो जातक धूम्रपान व मदिरापान में ज्यादा आशक्त होगा। धन हानि होगी और परिवार में मानसिक तनाव रहेंगे। 
३. तृतीय भाव में गुरू व राहु के स्थित होने से ऐसा जातक साहसी व पराक्रमी होती है। गुरू के बलवान होने पर जातक लेखन कार्य में प्रसिद्ध पाता है और राहु के बलवान होने पर व्यक्ति गलत कार्यो में कुख्यात हो जाता है। 
४. चतुर्थ घर में गुरू चाण्डाल योग बनने से व्यक्ति बुद्धिमान व समझदार होता है। किन्तु यदि गुरू बलहीन हो तो परिवार साथ नहीं देता और माता को कष्ट होता है। 
५. यदि पंचम भाव में गुरू चाण्डाल योग बन रहा है और बृहस्पति नीच का है तो सन्तान को कष्ट होगा या सन्तान गलत राह पकड़ लेगा। शिक्षा में रूकावटें आयेंगी। राहु के ताकतवर होने से व्यक्ति मन असंतुलित रहेगा। 
६. षष्ठम भाव में बनने वाले गुरू चाण्डाल योग में यदि गुरू बलवान है तो स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और राहु के बलवान होने से शारीरिक दिक्कतें खासकर कमर से सम्बन्धित दिक्कतें रहेंगी एंव शत्रुओं से व्यक्ति पीडि़त रह सकता है। 
७. सप्तम भाव में बनने वाले गुरू चाण्डाल योग में यदि गुरू पाप ग्रहों से पीडि़त है तो वैवाहिक जीवन कष्टकर साबित होगा। राहु के बलवान होने से जीवन साथी दुष्ट स्वभाव का होता है। 
८. यदि अष्टम भाव में गुरू चाण्डाल योग बन रहा है और गुरू दुर्बल है तो आकस्मिक दुर्घटनायें, चोट, आपरेशन व विषपान आदि की आशंका रहती है। ससुराल पक्ष से तनाव भी बना रहता है। इस योग के कारण अचानक समस्यायें उत्पन्न होती है। 
९. नवम भाव में बनने वाले गुरू चाण्डाल योग में गुरू के क्षीण होने से धार्मिक कार्यो में कम रूचि होती है एंव पिता से वैचारिक सम्बन्ध अच्छे नहीं रहते है। पिता के लिए भी यह योग कष्टकारी साबित होता है। 
१०.दशम भाव में बनने वाले गुरू चाण्डाल योग में व्यक्ति में नैतिक साहस की कमी होती, पद, प्रतिष्ठा पाने में बाधायें आती है। व्यवसाय व करियर में समस्यायें आती है। यदि गुरू बलवान है तो आने वाली बाधायें कम हो जाती है। 
११. एकादश भाव में बनने वाले गुरू चाण्डाल योग में राहु के बलवान होने से धन गलत तरीके से भी आता है। दुष्ट मित्रों की संगति में पड़कर व्यक्ति गलत रास्ते पर भी चल पड़ता है। यदि गुरू बलवान है तो राहु के अशुभ प्रभावों को कुछ कम कर देगा। 
१२. द्वादश भाव में बन रहेे गुरू चाण्डाल योग में आध्यात्मिक आकांक्षाओं की प्राप्ति भी गलत मार्ग से होती है। राहु के बलवान होने से शयन सुख में कमी रहती है। आमदनी अठन्नी खर्चा रूपया रहता है। गुरू यदि बलवान है तो चाण्डाल योग का दुष्प्रभाव कम रहता है। 
शांति के सामान्य उपाय  प्रति
दिन यथा सामर्थ्य गुरु मंत्र का जाप करें अथवा अपने गुरु की सेवा करने से सभी दोषों को शांति स्वतः ही हो जाती है। भगवान विष्णु के सहस्र नाम का पाठ करें। भैरव स्त्रोत व चालीसा का नित्य पाठ करें। गुरू को बलवान करने के लिए केसर व हल्दी का तिलक लगाए एवं भोजन में प्रयोग करें। गुरूवार व शनिवार को मदिरा एंव धूम्रपान का सेंवन कदापि न करें। गुरूवार के दिन पीपल पेड़ के सेवा करें एंव वृद्धजनों को भोजन करायें।

Posted By KanpurpatrikaWednesday, November 25, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,27 नवम्बर 2020, शुक्रवार, ❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,27 नवम्बर 2020, शुक्रवार, ❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

27 नवम्बर 2020, शुक्रवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 13, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि द्वादशी सुबह 7:47 तक तदनन्तर त्रयोदशी, नक्षत्र अश्विनी, सूर्योदय 6:20 प्रातः, सूर्यास्त 5:21सांय, राहुकाल प्रातः 10:30 से 12:00, प्रदोष व्रत, भीष्म पंचक, गंडमूल विचार रात्रि 12:43 तक

         🌞🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*आपको पुराने अनुभव का अच्छा लाभ मिलेगा। घर का माहौल बहुत ही बेहतरीन रहेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। दोस्तों से लम्बी बातचीत हो सकती है। बच्चे आपको गौरवान्वित करेंगे।स्वास्थ्य की चिन्ता होगी। मन में अनिष्ट का भय रहेगा।

🐂 *वृषभ (Tauras):* किसी परिचित को धन उधार देना पड़ सकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव होने की आशंका है। सुबह से मूड खराब रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुपात में लाभ कम होगा। जोखिम भरे निवेशों से दूर रहें।

👭 *मिथुन (Gemini):* पारिवारिक बिजनेस में बड़ों का मार्गदर्शन और सहयोग दोनों ही प्राप्त होंगे। लव लाइफ को पर्याप्त समय देंगे। परिवार के साथ बिताया हुआ समय आपको खुशी देगा। व्यापार में वृद्धि होगी। अपने बौद्धिक कौशल से रचनात्मक कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं।

🦀 *कर्क (Cancer):*किसी शुभ कार्य में धन खर्च होगा। व्यस्तता के बीच प्रणय जीवन को पर्याप्त समय नहीं दे पायेंगे। विद्यार्थियों पर अपनी योग्यता सिद्ध करने का दबाव रहेगा। कई तरह की जिम्मेदारियों से घिरे रहेंगे। मन में नया कुछ जानने का कौतूहल रहेगा।

🦁 *सिंह (Leo):*व्यापार और जॉब में दबाव की स्थिति बन सकती है। बॉस के अड़ियल रवैये से क्षुब्ध रहेंगे। कई लोग आपसे सहायता लेने की अपेक्षा रखेंगे। अपना व्यवहार किसी से खराब न करें। घर में बोरियत महसूस होने के कारण कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*अपनी सामाजिक छवि को खराब न होने दें। लोग आपका अपमान कर सकते हैं। लेकिन फिर भी आपको अत्यधिक आक्रामकता से बचना चाहिये। नया कार्य शुरू आज न करें। जॉब को लेकर अचानक कोई निर्णय लेना पड़ सकता है।

⚖ *तुला (Libra):*आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। ऑफिस में आपको सावधानी रखनी चाहिये। अपना दृष्टिकोण बदल कर स्थितियों को समझने का प्रयास रहेगा। करियर बदलने के नये विकल्प प्राप्त होंगे। जीवनसाथी की किसी बात का बुरा न मानें।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):*आपको अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह निष्ठावान रहना चाहिये। बुद्धिमान लोगों की राय और सलाह पर अवश्य गौर करें। स्वास्थ्य को लेकर काफी सावधान रहेंगे। व्यक्तिगत कार्यों की बाधा आज दूर होगी। अपनी प्रतिभा को स्वयं पहचानें और उसे निखारने का प्रयास करेंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):* तनाव के कारण शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य की काफी चिन्ता रहेगी। आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान होना पड़ेगा। धार्मिक विचारों और परिचर्चा का हिस्सा बन सकते हैं।

🐊 *मकर (Capricorn):*आपको किसी अच्छे कार्य के लिये पुरस्कृत किया जा सकता है। विवादित जमीन बेचने का योग बन रहा है। साझेदारी के व्यवसाय में लाभांश को लेकर कुछ खटपट हो सकती है। भाई और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यक्तिगत समस्याओं का असर आपके कार्यक्षेत्र में भी पड़ सकता है।

⚱ *कुंभ (Aquarius)*अपनी अच्छाइयों के बल पर नये सम्पर्कों का भी बेहतरीन लाभ ले पायेंगे। नये रचनात्मक विचारों और आइडियाज़ का उपयोग व्यापार में कर सकते हैं। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*फाइनेंस को लेकर कोई कड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। जॉब में आपका वर्चस्व कम होगा। किसी के द्वारा कही गयी बात को सत्य मानने से पूर्व इसकी विश्वसनीयता अवश्य परख लें। आँखों की सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी आपके प्रति आदर का भाव रखेगा।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaWednesday, November 25, 2020