Monday, November 16, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,17 नवम्बर 2020, मंगलवार,,❖▩ஜ


❖▩ஜआज का पंचांग,17 नवम्बर 2020, मंगलवार,,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

17 नवम्बर 2020, मंगलवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 3, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि तृतीया, नक्षत्र ज्येष्ठा दोपहर 12:32 तक तदनन्तर मूला, सूर्योदय 7:01am, सूर्यास्त 5:24pm, राहुकाल अपरान्ह 3:00 से 4:30, गण्डमूल विचार


         🌞🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*दोपहर तक का समय कुछ कमजोर रहेगा। अनावश्यक जिम्मेदारियाँ आपको परेशान करेंगी। महिलाओं को हार्मोनल असन्तुलन की समस्या हो सकती है। आपकी बात लोगों को बुरी न लगे इसका ध्यान रखें। देर से ही सही पर कार्य पूरे अवश्य होंगे।

🐂 *वृषभ (Tauras):* आज आपको कुछ सँभल कर रहना चाहिये। अपने काम पर फोकस कम न होने दें। जीवनसाथी से सम्बन्ध खराब होने की आशंका है। आवश्यक कार्यों को सुबह कर लेना हितकर होगा। दूसरों के विवादों में न पड़ें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

👭 *मिथुन (Gemini):* करियर में बदलाव करने का अवसर मिल सकता है। उच्च प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा। व्यापार में क्लाइंट्स से प्रोत्साहन मिलेगा। रुठे हुए मित्रों को मनाने का प्रयास करेंगे। प्रियजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

🦀 *कर्क (Cancer):*तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बेहतरीन सफलता मिल सकती है। बच्चों के करियर की उन्नति से प्रसन्न रहेंगे। निजी रिश्तों में आत्मसम्मान का ध्यान रखें। पाचन में कुछ समस्या हो सकती है। वही काम करें जिससे आपको खुशी मिले। दूसरों के दबाव में आकर निर्णय न लें।

🦁 *सिंह (Leo):*अपमानजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहें। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। श्वांस के रोगियों को अपनी दिनचर्या सुव्यवस्थित रखनी चाहिये। किसी की बात को दिल से न लें। भावनात्मक रूप से संवेदनशील रहेंगे।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*महिलायें आज घर की सजावट और कुकिंग में काफी व्यस्त रहने वाली हैं। काम का तनाव आपके चेहरे पर दिख सकता है। भाई-बहनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। अपने मन की चिन्ता और तनाव दूर करने का प्रयास करें। बुद्धि और विवेक से निर्णय लें।

⚖ *तुला (Libra):*आपमें परोपकार की भावना रहेगी। काफी लम्बे समय से लम्बित कार्य शुरू होंगे। ट्रैवलिंग के कारोबार से जुड़े लोगों को काफी लाभ मिल सकता है। काम की व्यस्तता के बीच अपने निजी जीवन पर भी ध्यान दें। आपके चिड़चिड़ेपन से लोग नाराज हो सकते हैं।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):* अपनी जीवनशैली में मौसमानुकूल बदलाव करें। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की कोशिश करें। आपके मन में पिछली किसी गलती को लेकर अपराधबोध जन्म ले सकता है। नये रिश्ते की शुरुआत करना हितकर नहीं होगा। मन में किसी महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर शंका रहेगी।

🏹 *धनु (Sagittarius):* घर में किसी उत्सव को लेकर चर्चा हो सकती है। परिवार और मित्रों का भरपूर प्रोत्साहन और आनन्द प्राप्त होगा। दोपहर के बाद धार्मिक और आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में हो सकते हैं। अपनी कमियों को पहचानें और उसे दूर करें। परेशानियों का शीघ्र अन्त होगा।

🐊 *मकर (Capricorn):* करियर का चुनाव करने में कठिनायी आयेगी। सिर्फ मौज-मस्ती में भी समय बर्बाद न करें। बड़े भाई-बहनों से सम्बन्ध अच्छे रखें। ज्यादा सोचने के बजाय काम करने पर ध्यान दें। कीमती वस्तुओं को सँभाल कर रखें।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* :आपकी आय में अचानक वृद्धि होगी। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। ऑफिस में आपको सम्मान के साथ पदोन्नति भी मिल सकती है। लेकिन आपके कार्यों में कुछ धीमापन रहेगा। व्यायाम अवश्य करें इससे शरीर में फुर्ती बनी रहेगी। ईर्ष्यालु लोग आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*कारोबार में कोई रिस्की निर्णय ले सकते हैं। अनुभवों का लाभ आज प्राप्त होगा। दाम्पत्य कलह में कमी आयेगी। मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। अच्छे और बुद्धिमान लोगों की सलाह पर ध्यान अवश्य दें। अनावश्यक खर्चों से बचें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaMonday, November 16, 2020

Saturday, November 14, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,16 नवम्बर 2020, सोमवार,,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,16 नवम्बर 2020, सोमवार,,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

16 नवम्बर 2020, सोमवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 2, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि प्रतिपदा सुबह 7:07 तक तदनन्तर द्वितीया, नक्षत्र अनुराधा दोपहर 2:37 तक तदनन्तर ज्येष्ठा, सूर्योदय 7:00am, सूर्यास्त 5:25pm, राहुकाल प्रातः 7:30 से 9:00, भ्रातृ (भाई) दूज, यम द्वितीया, यमुना स्नान, कलम दवात पूजा, विश्वकर्मा पूजन, गण्डमूल विचार दोपहर 2:37 से

         🌞🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*ऑफिस में किसी सीनियर से बहसबाजी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाये रखें। वैवाहिक जीवन में गतिरोध हो सकता है। व्यवसायिक परिस्थितियों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा इसीलिये शान्त होकर के काम करें। वाणी में विनम्रता रखें।

🐂 *वृषभ (Tauras):* कारोबारी यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी आज रोमांटिक मूड में रहेगा। मानसिक तनाव में कमी आयेगी। दिन सुकून और आनन्द से युक्त रहेगा। नया घर खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं।

👭 *मिथुन (Gemini):* घर में खुशियों का माहौल रहेगा। सरकारी कार्यों में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे। बच्चों के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कारोबार के विस्तार के उद्देश्य से लोन के लिये आवेदन कर सकते हैं। जो आसानी से स्वीकृत भी हो जायेगा।

🦀 *कर्क (Cancer):*आपके द्वारा दी गयी सलाह लोगों के हित में रहेगी। प्रेमी जन को विवाह के लिये प्रपोज कर सकते हैं। ऑफिस में सभी काम आसानी से पूरे कर लेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। करियर में बदलाव करने का विचार मन में कौंध सकता है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिये दिन बेहतरीन रहेगा।

🦁 *सिंह (Leo):*प्रेम सम्बन्धों में पारदर्शिता रखना आपके लिये बेहद आवश्यक है। आपकी लापरवाही के कारण कुछ आवश्यक कार्य छूट सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति को लेकर कुछ चर्चा हो सकती है। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों में अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर पायेंगे।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति निष्ठावान रहेंगे। दोस्तों के साथ पिकनिक का प्लान कर सकते हैं। अपने काम के गुणवत्ता बढ़ाने का प्रयास करेंगे। कार्य की अधिकता के बावजूद अपने रिश्तों को पर्याप्त समय देंगे। कला जगत से जुड़े लोगों को बेहतरीन मंच मिल सकता है।

⚖ *तुला (Libra):*प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आपको अपनी छवि की चिन्ता रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छा महसूस नहीं करेंगे। रुके हुए पुराने कार्यों को शुरू कर सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने से अचानक कुछ काम शुरू होंगे।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):* विदेशों से नौकरी और कारोबार के अवसर प्राप्त होंगे। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। जीवनसाथी आपका ख्याल रखेगा। बिगड़े हुए कार्यों को बना लेंगे। शुभ कार्यों में धन खर्च करेंगे।

🏹 *धनु (Sagittarius):* आँखों में समस्या हो सकती है। सरकारी कार्यों में बाधा आयेगी। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। उधारी वाले कार्य आपको परेशान कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी कर सकते हैं।

🐊 *मकर (Capricorn):* घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। नये प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन सकते हैं। ऑफिस का माहौल सहयोगात्मक रहेगा। बॉस आपकी कार्यशैली से प्रसन्न रहेंगे। आय के नये स्तोत्र विकसित होंगे।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* :आपका मनोबल और आत्मविश्वास मजबूत होगा। अपनी छुपी हुई प्रतिभा को विकसित करने की दिशा में काम करें। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। राजनीतिक लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। शेयर और कमीशन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। युवाओं को नयी नौकरी मिल सकती है। माता की सलाह लेना आपके लिये बेहतर होगा। दोपहर के बाद कोई गुप्त बात आपके सामने आ सकती है।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaSaturday, November 14, 2020

Friday, November 13, 2020

*करे यह उपाय नही होगी धन धान्य की कमी*

Filled under:

*करे यह उपाय नही होगी धन धान्य की कमी*
तंत्र शास्त्र के अनुसार, किसी भी माह की शुक्ल पक्ष की मंगलवार या गुरुवार को मिट्टी के बर्तन में थोड़ा सुखा धनिया, 21 रुपए और थोड़ा सा पानी मिलाकर मिक्स कर दें। इसके बाद उस बर्तन को घर के उत्तर दिशा में रख दें। जब धनिया पूरी तरह निकल आए तो उसमें से एक सिक्का लें और उसको धन वाले स्थान जैसे अलमारी या तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपको धन लाभ होगा, घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होगी।

Posted By KanpurpatrikaFriday, November 13, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,15 नवम्बर 2020, रविवार,,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,15 नवम्बर 2020, रविवार,,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

15 नवम्बर 2020, रविवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 1, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि अमावस सुबह 10:37 तक तदनन्तर कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा, नक्षत्र विशाखा सायं 5:16 तक तदनन्तर अनुराधा, सूर्योदय 6:59am, सूर्यास्त 5:25pm, राहुकाल सायं 4:30 से 6:00

कार्तिक अमावस (स्नान-दान हेतु सुबह 10:37 तक), अन्नकूट, गोवर्धन पूजा, गोक्रीड़ा, बलिपूजा, मार्गशीर्ष संक्रान्ति, श्रीविश्वकर्मा दिवस (पंजाब)

         🌞🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*आपके भीतर अहंकार की भावना जन्म ले सकती है। परिजनों के प्रति प्रेम व्यवहार बनाये रखे। अपने लक्ष्य से दिग्भ्रमित न हों। यद्यपि दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये दूसरों पर निर्भर रहना होगा।

🐂 *वृषभ (Tauras):* आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आपके व्यवहार में मधुरता और प्रसन्नता रहेगी। दाम्पत्य सम्बन्धों को अहमियत अवश्य दें। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ जनों का सहयोग मिलेगा। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।

👭 *मिथुन (Gemini):* शीघ्रता में कार्य करना आपके लिये हितकर नहीं होगा। आपके मस्तिष्क में नये-नये विचार चलते रहेंगे। सुविधाओं में धन खर्च करेंगे। अपनी कमियों में नियन्त्रण करने की कोशिश करेंगे। दूसरे लोग आपके प्रति आकर्षित रहेंगे।

🦀 *कर्क (Cancer):*पेट में भारीपन और गैस की समस्या रहेगी। पुरानी उधारी के कारण लज्जित होना पड़ सकता है। रिश्तों को अहमियत दें। बच्चों के भविष्य को लेकर चिन्ता हो सकती है। आपकी कथनी-करनी में अन्तर रहेगा। जिससे लोग नाराज रहेंगे।

🦁 *सिंह (Leo):*प्रणय सम्बन्धों में अनबन हो सकती है। अपने व्यवहार में रूखापन न आने दें। विरोधी आज आपको परेशान करेंगे। काम का बोझ आपके मन में रहेगा। दिनचर्या सन्तुलित रखने का प्रयास करें। आज घर पार आराम करना और शान्त रहना आपके हित में होगा

👧🏻 *कन्या (Virgo):*गृहस्थ जीवन में शान्ति और सद्भाव का वातावरण रहेगा। व्यापार में नयी शुरुआत करने का विचार बना सकते हैं। परिजनों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। आध्यात्मिक चिन्तन में रुचि लेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों का काम आज बढ़ सकता है।

⚖ *तुला (Libra):*नये मित्र बन सकते हैं। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में ध्यान देंगे। परिवार को भरपूर समय देंगे। किसी मांगलिक उत्सव के लिये ऑनलाइन ख़रीदारी कर सकते हैं। पहले की अपेक्षा अधिक मेहनत से काम करेंगे। शरीर में काफी आलस्य रहेगा।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):* किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में सम्मिलित होंगे। सार्वजनिक जीवन में काफी सक्रिय रहेंगे। विवेक और संयम का परिचय देंगे। गूढ विषयों में आप काफी रुचि लेंगे। वित्तीय स्थिति में सुधार आयेगा। परिश्रम का शानदार परिणाम प्राप्त होगा।

🏹 *धनु (Sagittarius):* अत्यधिक कार्यों के कारण सेहत नरम-गरम हो सकती है। विदेश में रहने वाले जातकों को थोड़ा ध्यान रखना होगा। निश्चिन्त होकर अपना कार्य करें सफलता अवश्य मिलेगी। अपने स्वार्थ के बजाय दूसरों के हितों का भी ध्यान रखें। आपको ऐसा महसूस होगा की लोग आपकी अवहेलना कर रहे हैं।

🐊 *मकर (Capricorn):* आज काफी अच्छा और सकारात्मक महसूस करेंगे। आकस्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। ऐश्वर्य और मनोरंजन में व्यस्त रहेंगे। व्यापार में बड़े प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* :व्यापारिक सहयोगियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। आपको नयी जिम्मेदारियाँ उठानी पड़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में बड़े परिवर्तन कर सकते हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। आपके प्रयास भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*घर के बुजुर्गों की बात मानने का दबाव रहेगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान मिल सकता है। घर में दूर के रिश्तेदार आ सकते हैं। उच्च अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। घर में कोई नयी वस्तु खरीद सकते हैं। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaFriday, November 13, 2020

Thursday, November 12, 2020

❖▩ஜआज का पंचांग,14 नवम्बर 2020, शनिवार,❖▩ஜ

Filled under:


❖▩ஜआज का पंचांग,14 नवम्बर 2020, शनिवार,❖▩ஜ

🌞🛕 *जय रामजी की*🛕🌞 

 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹

       *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀*
       ▩ஜआज का पंचांग ۩۞۩ஜ

14 नवम्बर 2020, शनिवार, विक्रमी सम्वत 2077, शाका 1942, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, कार्तिक मास की प्रविष्टा 29, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि चतुर्दशी दोपहर 2:18 तक तदनन्तर अमावस, नक्षत्र स्वाति, सूर्योदय 6:58am, सूर्यास्त 5:26pm, राहुकाल प्रातः 9:00 से 10:30

 पितृकार्येषु अमावस (दोपहर 2:18 के बाद), नरक-चतुर्दशी (पूर्व-अरुणोदय वाली), तैलाभ्यंग, रूप चौदश, दीपावली, श्रीमहालक्ष्मी पूजन, कुबेर-पूजा, सायं दीपदान देवालये, कौमुदी महोत्सव सम्पन्न, श्रीमहावीर निर्वाण (जैन)

         🌞🛕 *राशिफल*🛕🌞 

🐏 *मेष (Aries):*समाज में मान-सम्मान बढ़ने के योग बन रहे हैं। घर की साज-सज्जा में धन खर्च करेंगे। दिखावे और प्रदर्शन से आपको बचना होगा। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। व्यापार में नवाचार

🐂 *वृषभ (Tauras):* ऋण उतारने में सफलता मिलेगी। परिवार की सुख-सुविधा का ध्यान रखेंगे। जॉब को लेकर परेशानी आज दूर होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को उपहार दे सकते हैं।

👭 *मिथुन (Gemini):* विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ असुविधा हो सकती है। आपकी गलती के कारण काम बिगड़ सकते हैं। आपको दूसरों के सामने झुकना नहीं चाहिये। मन की कई अतृप्त इच्छायें जन्म लेंगी।

🦀 *कर्क (Cancer):*कुछ लोग आपके कार्यों में दखलंदाजी करने का प्रयास कर सकते हैं। मित्रों और भाइयों-बहनों से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। अधिक चिन्ता के कारण नकारात्मक विचार आ सकते हैं।

🦁 *सिंह (Leo):*समय का शानदार उपयोग कर पायेंगे। अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बेहतर तरीके से करेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहेंगे। काफी दिनों से रुके काम आज पूरे होंगे। रिश्तेदारों से मिलने का अवसर मिलेगा।

👧🏻 *कन्या (Virgo):*आपकी उन्नति से कुछ लोग ईर्ष्या कर सकते हैं। भावुक होकर कुछ भी बोलने से बचें। आर्थिक परेशानी दूर होगी। लॉटरी और सट्टा आदि के प्रति रुचि जागृत होगी। आपको इससे दूर रहने की आवश्यकता है। बुजुर्गों की किसी बात से नाराज हो सकते हैं।

⚖ *तुला (Libra):*कई दिनों से चली आ रही समस्या दूर होगी। ससुराल से कुछ मनमुटाव रहेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। धार्मिक और तांत्रिक अनुष्ठानों में आप भाग ले सकते हैं। मन को संयमित रखना आपके लिये बेहद आवश्यक है। यात्रा करने से आपको बचना चाहिये।

🦂 *वृश्चिक (Scorpio):* चापलूस किस्म के लोग आपका नुकसान कर सकते हैं। किसी विवाद को लेकर मन में चिन्ता रहेगी। बचत में कमी आ सकती है। किसी आवश्यक कार्य में हो रही देरी से विचलित रहेंगे। पटाखे जलाते समय सावधानी रखें।

🏹 *धनु (Sagittarius):* नये व्यापारिक सम्बन्ध सुदृढ़ हो सकते हैं। आपकी सम्पत्ति और अधिकार में वृद्धि होगी। दूसरों की सेवा करने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी आपको खुश रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। बच्चों के साथ मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे।

🐊 *मकर (Capricorn):* आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। आपके कार्य करने के तरीके में बदलाव करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर में खुशियों का वातावरण रहेगा। नया मकान खरीद सकते हैं। मन प्रसन्न और उत्साह युक्त रहेगा।

⚱ *कुंभ (Aquarius)* :पड़ोस में लोगों से मिलेंगे। अपनी क्षमताओं और अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। धार्मिक यात्रा का भी विचार बना सकते हैं। दान-पुण्य और परोपकार की भावना विकसित होगी। शरीर को स्वस्थ रखने के लिये योग और प्राणायाम अवश्य करें।

🧜‍♀ *मीन (Pisces):*आज आपको कुछ अजीबोगरीब परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चे अधिक होने से परेशान रहेंगे। अपने शुभचिन्तकों को नाराज न होने दें। यात्रा में सावधानी रखें। नींद भरपूर मात्रा में लें।

*💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

     पंडित आशीष त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य 

    *🎊🎉🎁 आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रो को कोटिशः शुभकामनायें🎁🎊🎉*
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
       *😍आपका दिन शुभ हो😍*
     *🚩जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम🚩*

Posted By KanpurpatrikaThursday, November 12, 2020